Play all audios:
झारखंड के खूंटी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Mohammad Azam लाइव
हिन्दुस्तान, खूंटीSat, 31 May 2025 07:23 AM Share Follow Us on __ झारखंड के खूंटी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के मारंगहादा थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची से रेप करने का
मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 60 वर्षीय रामदेव लोहरा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्ची को किसी कीड़े ने काट लिया था जिससे
बच्ची कराह रही थी। इसी बीच परिजनों ने पड़ोसी रामदेव लोहरा को झाड़फूंक करने के लिए बुलाया था। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफअतार कर लिया है। झाड़फूंक करने के क्रम में कमरे में मौजूद एक महिला को
रामदेव लोहरा ने शराब लाने के लिए भेज दिया और बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने
मारंगहादा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को बच्ची का सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना
जुर्म स्वीकार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच और अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा, सअनि रमजानुल हक,
कृष्णकांत मेहता आदि शामिल थे। दुष्कर्म के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार मुरहू। थाना क्षेत्र की पुलिस शुक्रवार को बिन्दा पंचायत के गुम्पड़ू गांव में दुष्कर्म के आरोपी कांडे पुरती की
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इसके बाद बाद पुअनि कंचन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में खूंटी न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चिपकाया गया। पुअनि कंचन कुमार कुशवाहा ने बताया कि आरोपी एक साल से
फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।