Play all audios:
भगवान राम व हनुमान के जयकारे से बिनोद नगर इलाका गूंज उठा। मौका था त्रिमूर्ति मंदिर से निकाली गई कलश शोभा यात्रा... हिन्दुस्तान टीम धनबादSat, 13 April 2019 02:29 AM Share Follow Us on __
भगवान राम व हनुमान के जयकारे से बिनोद नगर इलाका गूंज उठा। मौका था त्रिमूर्ति मंदिर से निकाली गई कलश शोभा यात्रा का। 14 अप्रैल से होने वाली राम कथा के उपलक्ष्य में शुक्रवार की सुबह यात्रा
प्रारंभ होते ही पूरा इलाका भक्ति में डूब गया। 513 युवती व महिलाओं ने कलश उठाया। पुरुष हाथों में निसान लिए यात्रा में शामिल हुए। बिनोद नगर, वाच एंड वार्ड तालाब पहुंच कर जल भरा गया। डीएस
कॉलोनी होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे विधिवत पूजा के बाद कलश रखा गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों के लिए शर्बत व बिस्कुट की व्यवस्था की गई। कई व्रतियों ने यही अन्न का पारण किया।
14 से राम कथा कथा करने के लिए वृंदावन से राधे-राधे बाबा आने वाले हैं। 14 को श्रीराम कथा महिमा व कथा प्रसंग, 15 को शिव पार्वती विवाह, 16 को श्रीराम जन्म महोत्सव, 17 को श्रीराम बाल लीला, 18
को श्री धनुष यज्ञ एवं सीता-राम विवाह, 19 को श्रीराम वन गमन, 20 को भरत चरित्र एवं शबरी प्रेम, 21 को श्रीराम की सुग्रीव से मित्रता, 22 को सुंदरकांड एवं श्रीराम राज्याभिषेक, 23 को पूर्णाहुति
एवं विशाल भंडारा होगा। मुख्य यजमान अर्चना देवी होगी। मौके पर सुरेश चौधरी, रामाकांत झा, रवि भूषण श्रीवास्तव, अजय गोपाल, प्रदीप मोहन साहाय, प्रदीप कुमार सिंह, सुनिल कुमार शास्त्री आदि मौजूद
थे।