पाकुड़ में विधवा बुजुर्ग के साथ गैंगरेप! सो रही महिला को घर से उठा ले गए हैवान

पाकुड़ में विधवा बुजुर्ग के साथ गैंगरेप! सो रही महिला को घर से उठा ले गए हैवान

Play all audios:

Loading...

पाकुड़ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला को तीन लोग घर से जंगल उठा ले गए और वहां रेप किया। इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Mohammad


Azam लाइव हिन्दुस्तान, पाकुड़Sat, 31 May 2025 07:56 AM Share Follow Us on __ झारखंड में दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के पकुड़ जिले में 51 वर्षीय विधवा महिला के साथ तीन


लोगों ने मिलकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के गांव की है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर एक नामजद और दो अज्ञात


लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस केस दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे है। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय विधवा महिला के साथ तीन


व्यक्ति ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते 24 मई की रात्रि 09 बजे जब घर में सोई हुई


थी। तभी गांव के तीन व्यक्ति अचानक घर में प्रवेश कर मुंह में गमछा बांधकर डरा धमकाते हुए पास के ही जंगल लेकर गया। उसके बाद तीनों आरोपी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों आरोपी


महिला को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन व्यक्ति में से एक व्यक्ति की पहचान सुनील हांसदा 32 वर्ष के रूप में किया है। जबकि दो व्यक्ति के चेहरे पर कपड़ा ढका होने के


कारण उसकी पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस आवेदन के आधार पर केस दर्ज करते हुए घटना के मुख्य आरोपी सुनील हांसदा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार किया है। इधर


मामले को लेकर थाना प्रभारी अनुप रौशन बेगड़ा ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी के दो


आरोपियों की तलाश की जा रही है।