Play all audios:
झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बुधवार की सुबह रांची पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। 15 नवंबर
बिरसा मुंडा... हिन्दुस्तान टीम रांचीWed, 15 Nov 2017 01:55 PM Share Follow Us on __ झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बुधवार की सुबह रांची पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने
बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। 15 नवंबर बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी है। बिरसा चौक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल
द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। यहां से राष्ट्रपति का काफिला बिरसा चौक के लिए निकला।
बिरसा चौक के बाद राष्ट्रपति हरमू रोड होते हुए मोरहाबादी मैदान के लिए निकल गये। मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। इससे पहले अपनी झारखंड यात्रा को
लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और जननायक ‘धरती आबा बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। आज के दिन झारखंड की यात्रा करना मेरे लिए खुशी की बात
है।