Play all audios:
भाजपा नेता गामा सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को हरमू स्थित मुक्तिधाम में पंचत्व में विलीन हो गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मनुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और
विभिन्न... भाजपा नेता गामा सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को हरमू स्थित मुक्तिधाम में पंचत्व में विलीन हो गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मनुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी,
कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से स्व. गामा सिंह को अंतिम विदाई दी। कृष्ण नगर कॉलोनी से निकली अंतिम यात्राः रातू रोड के
श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी स्थित आवास से स्व. गामा सिंह की अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा कॉलोनी से होकर दोपहर 12 बजे रातू रोड स्थित भाजपा रांची महानगर के कार्यालय पहुंची। यहां पर भाजपा महानगर
के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव यात्रा रातू रोड से होते हुए हरमू रोड भाजपा मुख्यालय पहुंची। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई।
वहां से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरमू मुक्ति धाम ले जाया गया। सारे रास्ते लगता रहा नारा शव वाहन के आगे मोटरसाइकिल पर भाजपा कार्यकर्ता का जुलूस था। शव वाहन के पीछे गाड़यों का
काफिला लगा था। रास्ते में लोग शव यात्रा में शामिल होते गए। प्रदेश कार्यालय और भाजपा महानगर कार्यालय में इंतजार कर रहे सभी नेता व कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा में शामिल हुए और
मुक्तिधाम तक गए। इसमें पार्टी के अलावा सामाजिक और धार्मिक संस्था के लोग भी शामिल हुए। पूरे रास्ते पार्टी कार्यकर्ता ‘गामा सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा- गामा सिंह का नाम रहेगा’ जैसे
नारा लगाते रहे। रास्ते में कई जगहों पर विभिन्न संस्था के लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुक्ति धाम में दाह संस्कार व श्मशान की अरदास की गयी। पार्थिव शरीर पर पार्टी
का झंडा चढ़ा कर दी श्रद्धांजलि भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल व महामंत्री दीपक प्रकाश ने स्व. गामा सिंह के पार्थिव शरीर पर पार्टी ध्वज
चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सांसद पीएन सिंह, रवीन्द्र कुमार राय, रामटहल चौधरी, मंत्री राज पालिवार, संघ के प्रान्त प्रचारक रविशंकर, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, उषा पांडे, प्रदीप वर्मा, संजय सेठ,
राकेश प्रसाद, सुबोध सिंह गुड्डू, सीमा शर्मा, नवीन जायसवाल, बालमुकुंद सहाय, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, राजेश कुमार शुक्ल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, अमित सिंह, अभिषेक सिंह, जीतेंद्र
पहलवान, सुनीता देवी, सतीश सिन्हा, प्रेम मित्तल, सत्यनारायण सिंह, गुरबिंदर सिंह सेठी, के.के.गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, सुवेश पांडेय, जीतेंद्र पांडेय, राधेश्याम सिंह, हरविन्दर सिंह बेदी, नरेश
पपनेजा, सतीश मिढ्ढा, मुकेश सिंह, अरविन्द सिंह, अरुण झा समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।