Play all audios:
MEN'S STYLE TIPS: सफेद या हल्के रंग की शर्ट के नीचे से वेस्ट दिखती है और आपको असहज कर देती है। तो अपने फॉर्मल सफेद शर्ट के नीचे इस खास रंग की वेस्ट या बनियान को पहनें। जिससे शर्ट के
नीचे वेस्ट नजर ना आए। Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 09:44 PM Share Follow Us on __ गर्मियों के मौसम में सभी हल्के और पतले कपड़े पहनना चाहते हैं। जेंट्स भी कॉटन और लिनेन फैब्रिक
की शर्ट को पहनना पसंद करते हैं। लेकिन सफेद, पेस्टल और लाइट शेड की शर्ट पहनते ही कपड़े के नीचे से अंदर पहनी बनियान या इनरवियर दिखने लगती है। खासतौर पर अगर पसीना हो जाए तो कई बार दिखने में
भद्दा भी लगने लगता है। अगर आप इस तरह की शर्ट को पहनना अवॉएड करते हैं,जिसमे से बनियान दिखती है तो इस खास टिप्स को जरूर जान लें। जिसकी मदद से आप आराम से कॉटन के हल्के कपड़े से बनी शर्ट पहनकर
ऑफिस जा पाएंगे और अंदर से दिखने वाली बनियान या इनरवियर भी छिप जाएगी। इनरवियर पहनने का ये रूल जान लें मर्द लड़कियों की तरह ही आदमियों को भी अंडरगारमेंट्स पहनने के कुछ नियमों को जरूर जानना
चाहिए और उसे फॉलो भी करना चाहिए। फॉर्मल वियर और ऑफिस में अगर कॉटन की शर्ट इसलिए नहीं पहन पाते क्योंकि नीचे से दिख रही बनियान या इनरवियर असहज बना देती है। तो इस खास रूल को हमेशा फॉलो करें
हल्के रंगों की शर्ट के नीचे पहनें ग्रे कलर की बनियान अगर आप सफेद, पीले और आसमानी जैसे बिल्कुल हल्के रंगों की शर्ट को पहनना चाहते हैं तो इन शर्ट के नीचे ग्रे कलर की बनियान को पहनें। इस रंग की
बनियान आपकी शर्ट के नीचे कवर रहेगी और जरा भी आरपार दिखने जैसी सिचुएशन पैदा नहीं होगी। जिस तरह लड़कियों को सफेद कुर्ते के नीचे न्यूड शेड की ब्रा पहननी चाहिए। उसी तरह से मर्दों को सफेद रंग की
शर्ट के नीचे ग्रे बनियान पहननी चाहिए। जिससे कि बनियान आसानी से ना आरपार दिखे और आपका फार्मल लुक बिल्कुल परफेक्ट नजर आए। बेज कलर भी पहन सकते हैं लाइट ग्रे या डार्क ग्रे की तरह आप बेज कलर के
वेस्ट को भी जरूर खरीद कर रखें। ये आपके हल्के कलर की शर्ट के साथ परफेक्ट जाएगी और अंदर से आरपार नहीं दिखेगी।