Play all audios:
आजकल बीपी और डायबिटीज की समस्या बड़ी आम हो गई है। ऐसे में अगर नेचुरली इन्हें कंट्रोल में रखना है तो कुछ चीजों को आप अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में
तनाव, अनियमित खानपान और एक्सरसाइज की कमी की वजह से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ बेहद आम हो चुकी हैं। ये दोनों बीमारियाँ 'साइलेंट किलर' की तरह काम करती हैं, जो
धीरे-धीरे शरीर को अंदर तक नुकसान पहुँचाती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचना बेहद जरूरी है। एक बार डायबिटीज या हाई बीपी की प्रॉब्लम होने के बाद इन्हें पूरी तरह से खत्म करना तो पॉसिबल नहीं है,
लेकिन अगर कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो इन्हें काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट अगर कुछ चीजों को खाया जाए, तो इससे हाई बीपी और डायबिटीज की प्रॉब्लम को कंट्रोल
किया जा सकता है। चलिए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में जिन्हें खाली पेट खाकर आप अपने हेल्थ का बेहतर ख्याल रख सकते हैं। भीगे हुए मेथी के दाने मेथी के दाने एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर
होते हैं, साथ ही इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ के लिहाज से मेथी के दाने काफी फायदेमंद हैं। ये डाइजेशन को इंप्रूव करने में मदद करते हैं, साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल
रखने में फायदेमंद होते हैं। बस रात में 1 चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह खाली पेट मेथी दाने को चबाकर खा लें और इनका पानी भी पी लें। नियमित तौर पर ऐसा करने से ब्लड शुगर
लेवल कंट्रोल में रहता है, साथ ही हाई बीपी की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलती है। लहसुन की कलियां भी हैं फायदेमंद हाई बीपी और डायबिटीज की समस्या से राहत पाने में लहसुन भी मदद करता है।
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो ना सिर्फ ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी नेचुरली कंट्रोल रखने में सहायक है। इसके लिए बस रोज सुबह खाली पेट 1-2
कच्ची लहसुन की कलियां चबाकर खाएं और फिर एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। इससे ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल में रहेगा, साथ ही बॉडी का ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रहेगा। कच्चा आंवला भी है लाभकारी
आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यूं तो यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है, लेकिन डायबिटीज पेशेंट और हाई बीपी की
प्रॉब्लम से जूझ रहे मरीजों के लिए यह रामबाण का काम करता है। इसके लिए बस सुबह खाली पेट 1 ताजा आंवला खाएं या आंवले का रस निकालकर पीएं। ऐसा करने से बॉडी में इंसुलिन प्रोड्यूस होता है, जिससे
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होने में मदद मिलती है। साथ ही बीपी को कंट्रोल रखने में भी ये काफी हद तक सहायक है। भीगे हुआ बादाम खाना भी लाभदायक सुबह खाली पेट भीगे हुआ बादाम खाना, दिल और दिमाग
दोनों के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और भरपूर फाइबर पाया जाता जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके साथ ही ये डायबिटीज और बीपी को भी नेचुरली कंट्रोल रखने में
मदद करता है। रात में 4-5 बादाम भिगो कर रख दें, सुबह इनका छिलका उतारें और फिर चबाकर खा लें। नियमित तौर पर ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। अलसी के बीज सुबह खाली पेट अलसी के बीज खाना भी
डायबिटीज और बीपी के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल अलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड और फाइबर मौजूद होता है, जो शुगर और बीपी दोनों को नेचुरली कंट्रोल
रखने में मदद करता है। आप सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी के बीज खूब चबाकर खा सकते हैं या फिर गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।