Play all audios:
अगर आपको दाल पसंद है तो इसके साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट जरूर करते होंगे। दाल में जब खटास आती है तो इसका मजा दोगुना हो जाता है। आप अब तक नींबू डालते रहे हैं तो एक बार कच्चे आम वाली दाल भी बनाकर
देखें। Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 02:31 PM Share Follow Us on __ गर्मियां लोगों को भले ही न पसंद हों लेकिन इस सीजन में आने वाले फल और सब्जियों का लोग सालभर इंतजार करते
हैं। ऐसे ही फ्रूट्स में आम भी है। आम को पकने पर लोग कई तरह से खाते हैं। वहीं कच्चे आम का भी भारतीय रसोई में अलग-अलग इस्तेमाल होता है। कोई इससे आम पन्ना बनाता है, कोई लौंजी बनाता है तो कई लोग
इसे सब्जी या दाल में डालकर इसका जायका बढ़ाने का काम करते हैं। आप अगर कच्चे आम के शौकीन हैं तो दाल की ये रेसिपी सीख लें। सामग्री अरहर की दाल लहसुन हरा धनिया कच्चा आम हींग हल्दी लाल सूखी
मिर्च कसूरी मेथी विधि दाल को बनाने से पहले करी 20 मिनट भिगा लें। फिर इसे अच्छी तरह धो लें। अब कुकर में दाल के साथ हल्दी, नमक, थोड़ी सी कसूरी मेथी और कच्चा आम डालें। अगर आम छोटा है तो साबुत
डाल सकती हैं वरना टुकड़े करके डालें। अब पानी डालकर उबलने रख दें। सीटी लगने के बाद तड़का तैयार करें। इसके लिए कढ़ाई में घी गरम करें आप चाहें तो सरसों का तेल भी ले सकते हैं। इसमें हींग डालें
फिर जीरा डालें। जीरा चटक जाए तो लाल मिर्च फिर लहसुन डालें। तेज आंच पर सब चीजें भून लें। अब इसमें दाल डाल लें। गैस बंद करके ऊपर से कटा हरा धनिया डाल दें। आप इस दाल में प्याज भी डाल सकते हैं
या लहसुन और प्याज दोनों ही स्किप कर सकते हैं।