Jhansi lok sabha result 2019: झांसी में खिला कमल, भाजपा के अनुराग शर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Jhansi lok sabha result 2019: झांसी में खिला कमल, भाजपा के अनुराग शर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Play all audios:

Loading...

झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे उद्योगपति पंडित अनुराग शर्मा ने पिछले लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों को मिली जीत के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। सीईओ


के रूप... झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे उद्योगपति पंडित अनुराग शर्मा ने पिछले लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों को मिली जीत के सभी रिकार्ड


तोड़ दिए। सीईओ के रूप में बैद्यनाथ ग्रुप को एक मुकाम तक पहुंचाने का अनुभव रखने वाले अनुराग शर्मा की जीत ने भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती की जीत का रिकार्ड तोड़ दिया। सरल स्वभाव व संसदीय


क्षेत्र के विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच पहुंचे अनुराग को जनता ने सिरमौर लिया। उन्हें कुल 8 लाख पांच हजार 351 वोट मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता को 4 लाख


42 हजार 23 वोटों पर संतोष करना पड़ा। तीन लाख 63 हजार 338 वोटों से रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में झांसी और ललितपुर जनपद की पांचों विधानसभाओं के 20,39,741 मतदाताओं में से


13,78,278 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतों की गिनती गुरुवार को हुई। झांसी नगर, बबीना और मऊरानीपुर विधानसभा की मतगणना भोजला मंडी में हुई, जबकि ललितपुर नगर और महरौनी विधानसभा के वोट


ललितपुर की अमरपुर विशिष्ट मंडी में गिने गए। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शुरुआत से ही भाजपा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा बढ़त बनाए रहे और बसपा - सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव


उनका पीछा करते नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा मुख्य मुकाबले से काफी पीछे बने रहे। देर शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी हो पाई। भाजपा के अनुराग शर्मा ने रिकॉर्ड 8,05,351 वोट हासिल किए।


उन्होंने सपा - बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव को 3,63,328 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। श्यामसुंदर को 4,42,023 वोट हासिल हुए। लोकसभा चुनाव के झांसी - ललितपुर सीट के अब तक


के इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले पिछले चुनाव में उमा भारती ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 1,90,467 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। मतगणना के किसी भी चक्र में कांग्रेस


प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा मुख्य मुकाबले में नहीं पहुंच पाए। उन्हें 85,862 वोटों से संतोष करना पड़ा। किसान रक्षा पार्टी के गौरीशंकर बिदुआ को 3,287, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जगत


विक्रम सिंह को 2,688, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के दिलशाद अहमद सिद्दीकी को 2,255, बुंदेलखंड क्रांति दल की श्रुति अग्रवाल को 1,840, निर्दलीय कल्पना खर्द को 1,762, राजा खटीक को 2,243, रामगोपाल


को 3,794 और निर्दलीय सुनील प्रजापति को 5,698 वोट मिले। इसके अलावा 18,748 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों पर नापसंदगी जाहिर करते हुए नोट विकल्प का प्रयोग किया। भाजपा, सपा और कांग्रेस के बाद चौथे


स्थान पर नोटा बटन दबा।