लोकसभा चुनाव 2019: भरूच लोकसभा सीट में 1989 से लगातार जीतती रही भाजपा

लोकसभा चुनाव 2019: भरूच लोकसभा सीट में 1989 से लगातार जीतती रही भाजपा

Play all audios:

Loading...

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में एक भरूच लोकसभा सीट भी है। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है क्योंकि 1989 से अभी तक यहां भाजपा लगातार जीतती आ रही है। यहां वर्तमान सांसद भाजपा के मनसुख...


गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में एक भरूच लोकसभा सीट भी है। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है क्योंकि 1989 से अभी तक यहां भाजपा लगातार जीतती आ रही है। यहां वर्तमान सांसद भाजपा के मनसुख भाई


वसावा हैं। वसावा पिछली पांच बार से लगातार यहां के सांसद हैं। गुजरात से आने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल पहली बार भरूच सीट से ही लोकसभा चुनाव जीतकर आए थे।  इस बार के चुनाव यानी आम


चुनाव 2019 में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी मनसुख भाई वसावा के खिलाफ शेर खान पठान को मैदान पर उतारा है। अब देखना यह होगा कि 23 मई को आने वाले चुनाव परिणाम में भाजपा अपने किले को सुरक्षित रख


पाएगी या कांग्रेस यहां बार फिर लंबे अरसे बाद अपना खाता खोलेगी। एजेंसी।। गुजरात में करीब 4.47 करोड़ मतदाता तीसरे चरण में 23 अप्रैल को लोकसभा 2019 चुनाव के लिये मतदान किया। गुजरात में चुनावों


की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों 28 मार्च से चार अप्रैल के बीच अपना नामांकन कराया था। निर्वाचन अयोग के अनुसार राज्य में करीब 4.47 करोड़ मतदाता हैं। मतदान 51,709 बूथों पर


किये जाएंगे। कुल 4,47,464,179 मतदाताओं में 2,32,56,688 पुरुष मतदाता तथा 2,14,88,437 महिला मतदाता हैं। भरूच लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति- वर्तमान सांसद और पार्टी- मनसुख भाई वसावा, भाजपा जीत


का अंतर - 1,53,273 रनर अप पार्टी- कांग्रेस 2014 में वोट प्रतिशत- 74.54% 2014 में मतदाताओं की संख्या- 1,417,548 महिला मतदाता- 682,658 पुरुष मतदाता - 734,862