चौथे चरण का मतदान live: जलपान से पहले मतदान का उत्साह, सुबह से कतारों में दिखे लोग

चौथे चरण का मतदान live: जलपान से पहले मतदान का उत्साह, सुबह से कतारों में दिखे लोग

Play all audios:

Loading...

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। देश के विभिन्न स्थानों में लोग सुबह से ही कतारों में लगना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने और पहले मतदान और फिर जलपान के नारे को


चरितार्थ... लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। देश के विभिन्न स्थानों में लोग सुबह से ही कतारों में लगना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने और पहले मतदान और फिर जलपान के


नारे को चरितार्थ करते पोलिंग बूथ खुलते ही सुबह सात बजे से मतदान करने के लिए पहुंचे। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह तस्वीर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव


की पत्नी डिंपल यादव के चुनाव क्षेत्र कन्नौज की है। यहां पोलिंग बूथ संख्या 256 में लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महाराष्ट्र में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार


पूनम महाजन ने मतदान किया और लोगों को वोट डालने की अपील की। इसके साथ यहां उद्योगपति अनिल अंबानी भी मतदान के बाद अपनी अंगुली में इंक का निशान दिखाते नजर आए। राजस्थान के झालावाड़ में भी सुबह


सात बजे से ही निर्वाचन कर्मचारी मतदान की तैयारी में जुटे दिखे। वहीं बिहार में नवादा के सांसद गिरिराज सिंह ने भी सुबह ही लखीसराय जिले के बढ़ैया में मतदान करते नजर आए।  यहां हो रहा चौथे चरण का


मतदान- देश के नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर आज चौथे चरण का जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटें और बिहार की 5 लोकसभा सीटें शामिल हैं। 1-बिहार (5)- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर,


बेगुसराय और मुंगेर 2-राजस्थान (13)- सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बंसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन 3-उत्तर प्रदेश (13)-


शाहजहांपुर, खेरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर। 4-झारखंड (3)- चतरा, लोहरदगा, पलामू 5-मध्य प्रदेश (6)-सिधी, शहडोल, जबलपुर,


मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा 6-महाराष्ट्र (17)- नांदूरबाड़, धुले,डिढोरी, नासिक, पालाघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई


साउथ सेंट्रल, मुंबई साउथ, मवाल, शिरूर और शिरडी। 7-ओडिशा (6)- मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केन्द्रपाड़ा, जगतसिंहपुर 8-पश्चिम बंगाल (8)- बहरामपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्धमान पूर्व,


बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम 9-जम्मू कश्मीर (1)- अंनतनाग के कुलगाम जिले में पड़नेवाली सीटें