Play all audios:
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रमस्थल जंबूरी मैदान में सख्त सुरक्षा के बीच विशेष रूप से तैयार की गयी “खुली जीप” में सवार होकर लोगों के
बीच पहुंचे। । इनमें मुख्य रूप से महिलाएं शामिल थीं। Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, वार्ताSat, 31 May 2025 12:21 PM Share Follow Us on __ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के
भोपाल दौरे पर हैं। वह यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए हैं। सम्मेलन जंबूरी मैदान में हो रहा है। महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रमस्थल जंबूरी मैदान में सख्त सुरक्षा के बीच विशेष रूप से तैयार की गयी “खुली जीप” में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे। । इनमें मुख्य रूप से महिलाएं शामिल
थीं। मोदी एयरपोर्ट विशेष हेलीकॉप्टर से कार्यक्रमस्थल जंबूरी मैदान पहुंचे। वे हेलीपेड से सभास्थल में प्रवेश के समय खुली जीप में सवार नजर आए। खुली जीप में सवार होने के दौरान मार्ग के दोनों ओर
हजारों महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए हुए मोदी का स्वागत करती हुयीं नजर आयीं। श्री मोदी भी हाथ जोड़कर और दोनों हाथों को लहराकर सभास्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए दिखे। इसके बाद वे
कार्यक्रम स्थल के समीप लगायी गईं विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन करने चले गए। इसके बाद पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। अहिल्याबाई होलकर जी की
300वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्के का भी विमोचन किया। इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी का यहां राजा भोज हवाईअड्डे पहुंचने पर आत्मीय स्वागत
किया गया। स्वागत के समय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक गोपाल भार्गव, विधायक भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव
अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।