Play all audios:
कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक मालूम पड़ रही है। इस बार भी यात्रा में जोखिम को देखते हुए विमान कंपनियां अपने शिड्यूल में बदलाव करने लगी है। इसी कड़ी में एयर इंडिया ने
भी जानकारी... Mrinal Sinha लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 21 April 2021 10:57 AM Share Follow Us on __ कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक मालूम पड़ रही है। इस बार भी
यात्रा में जोखिम को देखते हुए विमान कंपनियां अपने शिड्यूल में बदलाव करने लगी है। इसी कड़ी में एयर इंडिया ने भी जानकारी दी है कि 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली
सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि यूके में कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली सभी
उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान की रिशिड्यूलिंग या रिफंड की जानकारी जल्द दे दी जाएगी। > Passengers who were to travel between India & UK may
note that in > view of recent restrictions announced by the UK, flights from/to the > UK stand cancelled from 24th to 30th April 2021. Further updates > regarding rescheduling,
refunds & waivers will be informed shortly: > Air India pic.twitter.com/n83tSZXwiS — ANI (@ANI) April 21, 2021 दुनियाभर में मुसीबत बने कोरोना ने भारत में भी हाहाकार मचाया हुआ है। हर
दिन नए केसों के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे थे। वायरस की दूसरी लहर में आज देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। इस तरह से महामारी की दूसरी
लहर हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में
कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।