दिल्ली में दिव्यांग लड़की का अपहरण कर हत्या, खाली झुग्गी में मिली लाश

दिल्ली में दिव्यांग लड़की का अपहरण कर हत्या, खाली झुग्गी में मिली लाश

Play all audios:

Loading...

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक दिव्यांग लड़की की हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उसका अपहरण कर लिया गया था। Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025


07:07 PM Share Follow Us on __ दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक दिव्यांग लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक,


रविवार को दोपहर एक बजे कालिंदी कुंज थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। यह कॉल मदनपुर खादर एक्सटेंशन से की गई थी। इसमें कहा गया था कि एक विकलांग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस की


पूछताछ में पता चला कि मदनपुर खादर में रहने वाली 22 साल की एक लड़की को उसके घर से किडनैप कर लिया गया है। यह घटना तब हुई जब वह अपने माता-पिता के साथ अपने घर की छत पर सो रही थी। इस बीच, उसी गली


में एक खाली झुग्गी में एक महिला की लाश मिली जिसकी पहचान अपहृत लड़की के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। साथ ही आसपास के क्षेत्र और आस-पास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे


खंगाले। पीड़िता के परिजनों के साथ ही अन्य निवासियों की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के निरीक्षण के बाद लड़की की लाश को एम्स अस्पताल भेज दिया गया है।


पुलिस ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया हत्या और अपहरण की वारदात है। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)/140(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया


गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मौत का संभावित कारण गला घोंटने के कारण दम घुटना पाया है। हालांकि यह शुरुआती निष्कर्ष है। पुलिस को अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।