ड्रग्स के लिए पैसे चाहिए था, चोरी करने को घर में घुसा; लड़की ने शोर मचाया तो गला दबाकर मार डाला

ड्रग्स के लिए पैसे चाहिए था, चोरी करने को घर में घुसा; लड़की ने शोर मचाया तो गला दबाकर मार डाला

Play all audios:

Loading...

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित अपने घर में मृत पाई गई नाबालिग लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, चोरी के इरादे से घर में घुसे आदमी ने शोर मचाने पर


नाबालिग लड़की को गला दबाकर मार डाला। उसके बाद वह घर से टैबलेट और मोबाइल लेकर फरार हो गया। Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीSat, 31 May 2025 02:48 PM Share Follow Us on __ दक्षिण-पश्चिम


दिल्ली के द्वारका स्थित अपने घर में मृत पाई गई नाबालिग लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, चोरी के इरादे से घर में घुसे आदमी ने शोर मचाने पर नाबालिग लड़की को


गला दबाकर मार डाला। उसके बाद वह घर से टैबलेट और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित अपने घर में


मृत पाई गई किशोरी की हत्या उसके पड़ोसी ने की थी। वह ड्रग्स के लिए पैसे का इंतजाम करने के इरादे से घर में घुसा था। 31 साल के आरोपी अनस को शुक्रवार आधी रात को गिरफ्तार किया गया। 13 साल की


लड़की का शव तीन मंजिला इमारत की छत पर एक बंद कमरे में मिला था। द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने कहा कि अनस लड़की के परिवार को जानता था और चोरी के इरादे से घर में घुसा था। जब लड़की ने उसे देखा


और शोर मचाया तो वह घबरा गया और पकड़े जाने के डर से उसने लड़की का गला घोंट दिया। इसके बाद वह मोबाइल फोन और टैबलेट लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि अनस ने डकैती की योजना बनाई क्योंकि उसे


ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि चोरी हुए मोबाइल फोन की तकनीकी निगरानी से पुलिस को उसके नए यूजर का पता चला। उसने खुलासा किया कि उसने इसे अनस से खरीदा था। उस व्यक्ति


के पास से टैबलेट भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अनस को मार्च में स्नैचिंग के एक मामले में जमानत पर रिहा किया गया था। वह पहले भी कई स्नैचिंग मामलों में शामिल रहा है। कक्षा 8 की छात्रा


और उसका परिवार करीब डेढ़ महीने पहले किराए के मकान में रहने के लिए आया था। गुरुवार को घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी। काम से लौटने के बाद उसकी मां ने उसका शव देखा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती


जांच में यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं मिले हैं। मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।