Play all audios:
फरीदाबाद में एक पुलिस नाके पर होमगार्ड के जवान को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक उसे गाड़ी के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। होमगार्ड जवान को इलाज के लिए अस्पताल
ले जाया गया। पुलिस ने चालक गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर लिया है। Subodh Kumar Mishra भाषा, फरीदाबादSun, 1 June 2025 10:16 PM Share Follow Us on __ फरीदाबाद में एक पुलिस नाके पर होमगार्ड के जवान
को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक उसे गाड़ी के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। होमगार्ड जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चालक गिरफ्तार कर गाड़ी
जब्त कर लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना दिल्ली-मथुरा मार्ग पर सोहना टी प्वाइंट पर हुई। पिकअप वाहन के चालक ने दस्तावेज जांच के लिए रुकने से इनकार करते हुए होमगार्ड गौरव को गाड़ी
से टक्कर मार दी जिससे वह वाहन में फंस गया। इसी हालत में उसने पिकअप गाड़ी चला दी। गौरव की शिकायत के अनुसार वह सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ नाके पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी दिल्ली की
तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोका गया, जिसके पिछले दरवाजे खुले थे। उन्होंने कहा कि जब मैंने गाड़ी के कागजात मांगे तो चालक ने मुझे टक्कर मारते हुए गाड़ी तेजी से भगा दी। मैंने बोनट पकड़ लिया
और लोहे की जाली से चिपक गया। वह करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा। साथी पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाई। होमगार्ड जवान के पैर में चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने फरीदाबाद के तिरखा कॉलोनी से चालक कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास गाड़ी के पूरे कागजात नहीं होने की वजह से वह भाग रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया
कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है और नगर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।