महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान, महिला कांस्टेबलों की होगी भर्ती

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान, महिला कांस्टेबलों की होगी भर्ती

Play all audios:

Loading...

Hindi NewsIndia Newsमहिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान, महिला कांस्टेबलों की होगी भर्ती रेलगाड़ियों में और स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे ने आज रेल सुरक्षा बल में चार


हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने का प्रस्ताव किया और अकेले यात्रा करने वाली महिला... Admin Tue, 8 July 2014 03:18 PM Share Follow Us on __ रेलगाड़ियों में और स्टेशनों पर महिलाओं की


सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे ने आज रेल सुरक्षा बल में चार हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने का प्रस्ताव किया और अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों पर अतिरिक्त ध्यान देने और


सुरक्षा हेल्पलाइन को बेहतर बनाने की घोषणा की।      रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने लोकसभा में वर्ष 2014-15 का रेल बजट पेश करते हुए रेलगाड़ियों में और स्टेशनों पर सुरक्षा को सुदृढ़ करने के


लिए रेल सुरक्षा बल में चार हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि रेल गाड़ियों में और स्टेशनों पर सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए रेल सुरक्षा बल में 4000


महिलाओं समेत 17 हजार कांस्टेबलों की भर्ती की जा रही है और शीघ्र ही उनकी तैनाती कर दी जायेगी।      रेल मंत्री ने कहा कि अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से


यात्रा की प्रत्येक श्रेणी में महिलाओं की संरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इसके अलावा सभी श्रेणियों में अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों पर अतिरिक्त ध्यान दिया


जायेगा।     उन्होंने कहा कि गाडियों में रेल सुरक्षा बल के कर्मियों को मोबाइल फोन मुहैया कराये जाएंगे, ताकि रेल यात्री किसी तरह की परेशानी में उनसे संपर्क कर सकें। इसके अलावा सुरक्षा


हेल्पलाइन को भी बेहतर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से स्टेशनों के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण करने की संभावना का भी पता लगाया जा रहा है।