Photo अमेरिका में गोलीबारी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावर ढेर

Photo अमेरिका में गोलीबारी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावर ढेर

Play all audios:

Loading...

अमेरिका में गोलीबारी की ताजातरीन घटना में लुइसियाना के बेटन रूज में गोलीबारी में कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए जबकि एक बंदूकधारी मारा गया और माना जा रहा


है कि दो... अमेरिका में गोलीबारी की ताजातरीन घटना में लुइसियाना के बेटन रूज में गोलीबारी में कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए जबकि एक बंदूकधारी मारा गया और


माना जा रहा है कि दो संदिग्ध फरार हो गए हैं।  फिलहाल, गोलीबारी की मंशा का पता नहीं चल सका है, लेकिन यह घटना अमेरिका में अश्वेतों और पुलिस के बीच बढ़ी हिंसा की पृष्ठभूमि में हुई है। अभी यह पता


नहीं चला है कि आज की गोलीबारी के संदिग्धों और पुलिस अधिकारियों का रिश्ता किन नस्लों से है। अधिकारियों ने पुष्टि कर दी कि भोर में लुइसियाना के बेटन रूज में एयरलाइन हाइवे पर हुई गोलीबारी में


तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हैं। घटना स्थल पुलिस मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि नगर हाई अलर्ट की स्थिति में है।  ईस्ट बेटन


रूज के शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता केसी रेबोर्न हिक्स ने बताया कि गोलीबारी करना वाला एक शख्स मारा गया है। केसी ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों का मानना है कि कम से कम दो और बंदूकधारी


हैं जो फरार हो गए होंगे। बहरहाल, जांचकर्ता हमलावरों की संख्या का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। पहले से ही निशाने पर थी पुलिस इस महीने के शुरुआत में बेटन रॉगन पुलिस की गोली से अश्वेत


एल्टन स्टरलिंग मौत हो गई थी। इसको लेकर अफ्रीकी समुदाय में भारी नाराजगी है। समुदाय के लोगों ने इस मुद्दे पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। कई नाराज युवकों ने पुलिस से बदला लेने की धमकी दी थी।


हाल ही टेक्सास के डालास में भी एक अश्वेत ने पांच पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी और नौ को घायल कर दिया था। — CNN (@CNN) July 17, 2016 फ्लोरिडा में भी गोलीबारी  अमेरिका के फ्लोरिडा में भी एक


अस्पताल में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि एक बंदूधारी ने टिट्सुवैली स्थित पैरिश मेडिकल सेंटर की तीसरी मंजिल पर गोलारी हुई, जिसमें एक बुजुर्ग मरीज और अस्पताल का कर्मी मारा गया।


पुलिस ने बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।