Play all audios:
CHITRAKOOT NEWS - मऊ थाना क्षेत्र के रामनगर नाले के समीप नेशनल हाईवे में शुक्रवार की शाम को बाइक सवार युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्रधान रामनगर ने सीएचसी
पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर... हिन्दुस्तान टीम चित्रकूटSat, 22 Sep 2018 10:05 PM Share Follow Us on __ मऊ थाना क्षेत्र के रामनगर नाले के समीप नेशनल हाईवे में शुक्रवार की शाम को बाइक
सवार युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्रधान रामनगर ने सीएचसी पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर
दिया। घर वाले उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रैपुरा थाना क्षेत्र के कपुरी गांव निवासी संदीप कुमार (32) पुत्र शिवसंपत शुक्रवार को बाइक से अपनी किसी रिश्तेदारी
में गया था। वह शाम करीब साढे़ छह बजे वापस घर लौट रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे में रामनगर पुलिया के पास एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगने से वह सड़क किनारे बाइक समेत
गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी रामनगर के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे प्रधान रामनगर ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। इधर सूचना पाकर घायल के घर
वाले भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद संदीप को हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया। घर वाले उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने देर रात दम तोड़ दिया। मौत की
खबर सुनकर घर वालों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके दो पुत्रियां है। मां रेखा व पत्नी शोभा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।