Play all audios:
ETAH NEWS - जनपद में आंधी बारिश में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। मौतों के बाद मृतक परिवारों में कोहराम मच गया। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव धरमपुर में दीवार गिरने से गीतम सिंह की
पुत्री नेहा (05) की... हिन्दुस्तान टीम एटाFri, 7 June 2019 12:57 AM Share Follow Us on __ जनपद में आंधी बारिश में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। मौतों के बाद मृतक परिवारों में
कोहराम मच गया। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव धरमपुर में दीवार गिरने से गीतम सिंह की पुत्री नेहा (05) की मौत हो गई। बेटा प्रशांत (03) घायल है। गांव नगला बरम निवासी महावीर (70) पर टीनशेड गिरने से
मौत हो गई। उनकी पत्नी बिरमा देवी और पुत्र बॉबी गंभीर घायल हैं। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला भंबा निवासी विनेश (18) पुत्र राधेश्याम की बिजली गिरने से मौत हो गई। गांव नगला किस में मकान
गिर गया। मलबे में दबकर सुरजादेवी पत्नी भरत सिंह और ममता पत्नी प्रेमचंद एवं उसका बेटा लालू घायल हो गए। वहीं अवागढ़ क्षेत्र में पेड़ गिरने से सूखलाल पुत्र महीपाल घायल हो गए। कोतवाली देहात
क्षेत्र के गांव गदनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से सोनम पत्नी सत्यवीर घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने जिला चिकित्यालय में भर्ती कराया है। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बांधूपुरा में रखे
विद्युत ट्रांसफार्मर पर बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। उससे ट्रांसफार्मर में से तेज आवाज हुई। आवाज होने से छत की पर मौजूद किशोरी निशा पुत्री गौतम जल्दी से नीचे उतर रही थी। उतरने के
दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण गिरकर घायल हो गई। ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद गांव में करंट दौड़ गया। करंट लगने से लक्ष्मी पत्नी रामवक्श, राजन पुत्र रामवक्श घायल हो गए। दोनों
को उपचार के लिए पीएचसी जैथरा पर भर्ती कराया गया है।