नलकूप पर बिजली का करंट लगने से किसान की मौत

नलकूप पर बिजली का करंट लगने से किसान की मौत

Play all audios:

Loading...

FARRUKHABAD-KANNAUJ NEWS - फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद खेत पर बिजली का करंट लगने से एक किसान की मौत... Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 21 March 2021 11:41 PM Share Follow Us on


__ फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद खेत पर बिजली का करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। उसे भी जोर का करंट लगा। उसका इलाज कराया गया। करंट स्टार्टर में उतरा था।


बार बार बत्ती आ रही थी। घटना से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। नवाबगंज थाने के बीसलपुर बांगर गांव निवासी सुखश्याम का गांव के बाहर नलकूप लगा हुआ है। यहीं पर वह बनी कोठरी में रहते हैं। सुबह के


समय वह नलकूप पर ही थे। उनके साथी भूरे शर्मा भी वहां पहुंच गए थे। बार बार बत्ती आ रही थी। ऐसे में नलकूप बंद हो रहा था। कुछ देर बाद मेन सप्लाई आ गई। इसका करंट दौड़ गया। नलकूप को चलाने के लिए


बढ़े सुखराम को करंट लग गया। इसको देखकर साथी भूरे ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी झटका लगा। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए। गंभीर अवस्था में सुखश्याम को इलाज के लिए सुबह 11 बजे लोहिया


अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर प्रदीप कुमार ने सुखश्याम को मृत घोषित कर दिया। घटना से पुत्र रोहित, विमल, कमल व परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुत्र रोहित ने बताया कि


सुबह को मेन सप्लाई आ गई जिससे नलकूप के स्टार्टर में करंट उतार आया और पिता की जान चाली गई। उधर डॉक्टर ने घटना को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।