Play all audios:
FATEHPUR NEWS - गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को तापमान 44 डिग्री रहने के साथ ही लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आसमान से बरस रही
आग ने लोगों को घरों में... हिन्दुस्तान टीम फतेहपुरSun, 9 June 2019 11:32 PM Share Follow Us on __ गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को तापमान 44 डिग्री रहने के साथ ही लू के
थपेड़ों से लोग परेशान रहे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आसमान से बरस रही आग ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। जून माह में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लोगों को बीमार बना रहा
है। सुबह से ही शुरू होकर लू का कहर रात तक देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग घरों से निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे। शनिवार के बाद रविवार को भी तापमान 44 डिग्री रहा। सुबह से तेज गर्म हवाओं ने
लोगों को निढाल कर दिया। दोपहर होते होते सूरज की तेज तपिश ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। भीषण गर्मी के कारण लोग अपने घरों में कैद रहे और पंखे, कूलर, एसी के सहारे गर्मी के असर को कम करते
दिखाई दिए। दोपहर में बाजारों में भी जबरदस्त सन्नाटा पसरा रहा। तेज गर्म लू के थपेड़ों से बचने को दोपहिया वाहन सवार लोगों ने मुंह में अंगौछा बांध कर लू से बचाव किया। दोपहर को 12 बजे के बाद आलम
यह था कि शहर के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा सा छाया रहा। दूर दराज से शहर आने वाले राहगीर सड़क किनारे छांव की तलाश करते गर्मी से बचाव करते दिखाई दिए। सड़क किनारे दुकानों से पानी के पाउच व पानी की
बोतल खरीद लोगों ने गर्मी में प्यास से सूख रहे कंठ में पानी डालकर प्यास बुझाई। शाम तक भी गर्म हवाओं चलने से लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए।