दीवान शत्रुघ्न सिंह के जन्मोत्सव पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

दीवान शत्रुघ्न सिंह के जन्मोत्सव पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

Play all audios:

Loading...

HAMIRPUR NEWS - बुंदेलखण्ड केसरी दीवान शत्रुघ्न सिंह का 118वां जन्मोत्सव नगर के जीआरवी इण्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल युद्ध का सजीव प्रदर्शन व


छात्र-छात्राओं द्वारा... हिन्दुस्तान टीम हमीरपुरTue, 25 Dec 2018 09:28 PM Share Follow Us on __ बुंदेलखण्ड केसरी दीवान शत्रुघ्न सिंह का 118वां जन्मोत्सव नगर के जीआरवी इण्टर कॉलेज में


वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल युद्ध का सजीव प्रदर्शन व छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने


कहा कि महान क्रांतिकारी दीवान साहब त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि दीवान साहब ने भू-दान आंदोलन में अपना पूरा गांव दान कर दिया था। पूर्व सांसद राजनारायण


बुधौलिया ने कहा कि दीवान शत्रुघ्न सिंह ने राजसी ठाटबाट त्याग आजादी की जंग में तमाम यातनाएं सहीं। एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल युद्ध की सजीव प्रस्तुति देख सभी दंग रह गए। कुछ समय के लिए


विद्यालय परिसर रणभूमि नजर आने लगा। समारोह को अध्यक्ष डॉ.रविंद्र मिश्रा, प्रबंधक डॉ.आरआर गुप्ता, चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सत्यनारायण सिंह परिहार, व्यापार मण्डल के केजी अग्रवाल


आदि ने भी संबोधित किया। स्वतंत्रता संग्राम आश्रितों, पूर्व सैनिकों आदि को सम्मानित किया गया। समापन पर प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया ने सभी का आभार जताया। डॉ.शिवकुमार गुप्ता, मातादीन


द्विवेदी, राकेश त्रिपाठी, डॉ.हरिओम नगायच, केके मैन्युअल, राजेंद्र सुल्लेरे, सुर्जन सिंह आदि मौजूद रहे।