घने कोहरे ने थाम दी गुरसहायगंज की रफ्तार

घने कोहरे ने थाम दी गुरसहायगंज की रफ्तार

Play all audios:

Loading...

KANNAUJ NEWS - मौसम ने एक दम करवट बदल दी है। सर्दी बढ़ने से आम लोग परेशान हो चुके हैं। घने कोहरा के साथ लगातार ताप मान गिरने से ठिठुरन बढ़ रही है। बाजारों में रौनक गायब सी हो गई है। मौसम


बिगड़ने से सबसे ज्यादा असर... Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजTue, 21 Jan 2020 11:12 PM Share Follow Us on __ मौसम ने एक दम करवट बदल दी है। सर्दी बढ़ने से आम लोग परेशान हो चुके हैं। घने कोहरा के


साथ लगातार ताप मान गिरने से ठिठुरन बढ़ रही है। बाजारों में रौनक गायब सी हो गई है। मौसम बिगड़ने से सबसे ज्यादा असर स्कूलों पर दिख रहा है। घने कोहरे का आलम यह है कि चंद कदम दूरी तक का साफ नहीं


दिख रहा है। शहर की स्ट्रीट लाइटें टिमटिमा रही हैं। पूरा शहर कोहरा के आगोस में आने के कारण शाम ढलते ही जल्दी बाजार बंद होने के साथ ही सन्नाटा छा जाता है। सर्दी बढ़ने से गरीब तबके के लोगों के


सामने समस्या खड़ी हो गई है। दिन में भी बाजारों में रौनक नहीं दिखी। कई दिन बाद शुक्रवार को कुछ देर के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए तो कुछ राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही हर रोज से ज्यादा गलन ने


परेशानी बढ़ा दी। वाहनों में सुबह 10 बजे तक कोहरा के कारण हेड लाइट जलती देखी गई। कोहरा ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी। स्कूल में कम रहे बच्चे सर्दी के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या पर भी असर


देखा जा रहा है। निजी स्कूलों के वाहन तो गांव गली तक जाकर बच्चों को ला रहे हैं। लेकिन परिषदीय स्कूलों में दो दिनों से बच्चों की हाजिरी घट गई है। सड़कों पर कोहरा के कारण वाहन कम होने के साथ ही


उनकी रफ्तार कम हो गई है।