कानपुर में दलित किशोरी से दिनदहाड़े खेत में दुष्कर्म

कानपुर में दलित किशोरी से दिनदहाड़े खेत में दुष्कर्म

Play all audios:

Loading...

KANPUR NEWS - सचेंडी में दलित किशोरी से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने घेरा तो आरोपित पथराव करता हुआ भाग निकला। पुलिस ने तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन पता नहीं चला। किसान की 16


वर्षीय बेटी सोमवार... Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 29 June 2020 08:40 PM Share Follow Us on __ सचेंडी में दलित किशोरी से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने घेरा तो आरोपित पथराव


करता हुआ भाग निकला। पुलिस ने तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन पता नहीं चला। किसान की 16 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर दो बजे खेत जानवरों के लिए चारा काटने गई थी। पीड़िता के मुताबिक लालूपुर गांव का


छुटकऊ सिंह खेत में घुस आया। उसने मुंह दबा दिया। विरोध के लिए चिल्लाने की कोशिश की तो बेरहमी से पीटने लगा। बेदम होने पर रेप किया। इस दौरान खेत के किनारे से गुजरे ग्रामीणों को किशोरी की


चीख-पुकार सुनाई दी तो अंदर घुसने लगे। ग्रामीणों को देख आरोपित पथराव करते हुए भाग निकला। दिनदहाड़े किशोरी से दुष्कर्म की सूचना पर एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता, सीओ सदर भी पहुंचे। पीड़िता से पूरे


मामले की जानकारी ली। सचेंडी इंस्पेक्टर ने बताया कि पाक्सो, दुष्कर्म और एससी-एसटी में रिपोर्ट दर्जकर आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।