लोकसभा चुनाव 2019 : किचन से गैस सिलेंडर करेगा मतदान की अपील

लोकसभा चुनाव 2019 : किचन से गैस सिलेंडर करेगा मतदान की अपील

Play all audios:

Loading...

LAKHIMPUR-KHIRI NEWS - आपकी किचन में रखा रसोई गैस सिलेंडर मतदान की अपील करेगा। सिलेंडर रोज याद दिलाएगा कि मतदान के दिन पहले वोट करके आएं। इसके लिए दिए जाने वाले गैस सिलेंडरों पर अब मतदाता


जागरूकता स्टीकर लगाए जा रहे... हिन्दुस्तान टीम लखीमपुरखीरीMon, 18 March 2019 11:47 PM Share Follow Us on __ आपकी किचन में रखा रसोई गैस सिलेंडर मतदान की अपील करेगा। सिलेंडर रोज याद दिलाएगा कि


मतदान के दिन पहले वोट करके आएं। इसके लिए दिए जाने वाले गैस सिलेंडरों पर अब मतदाता जागरूकता स्टीकर लगाए जा रहे हैं। डीएम शैलेन्द्र सिंह ने सोमवार को स्टीकर लगवाकर सिलेंडर रवाना किए। इस दौरान


पूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। रसोई में रखे सिलेंडर पर मतदाता जागरूकता का स्टीकर लगाया जा रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मतदाता


जागरूकता अभियान को गति देते हुए घरेलू उपयोग के लिए सप्लाई किए जाने वाले सिलेंडरों पर मतदाता जागरूकता सम्बन्धी स्टीकर लगवाए गए हैं। सिलेंडर से भरे वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी


दिखाकर रवाना किया गया। इन सिलेण्डरों पर दोनो लोकसभा क्षेत्र खीरी और धौरहरा के लिए निर्धारित मतदान तिथियों का भी उल्लेख किया गया है। इस दौरान डीएसओ विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी


सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे