गोंडा : मामूली कहासुनी पर सगे बहनोई को मार दी गोली, हालत नाजुक  

गोंडा : मामूली कहासुनी पर सगे बहनोई को मार दी गोली, हालत नाजुक  

Play all audios:

Loading...

गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने सगे बहनोई को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को उसके भाई ने किसी तरह करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


जहां... हिन्दुस्तान संवाद  लखनऊ। Mon, 18 March 2019 06:09 PM Share Follow Us on __ गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने सगे बहनोई को गोली मार दी। गंभीर


हालत में घायल को उसके भाई ने किसी तरह करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोंडा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक


बनी हुई है। रविवार की देररात थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पहाडापुर निवासी प्रदीप कुमार 24 पुत्र रामरूप पहाड़ा पुर चौराहे से सब्जी खरीदकर अपने घर की तरफ जा रहा था उसी बीच उसके सगे साले


देवी प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटरा बाजार ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने कट्टे से फायरझोंक दिया। पीड़ित का आरोप है कि 2 वर्ष पहले उसकी पत्नी प्रीति ने घर मे


फांसी लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। देर शाम को प्रदीप अपने भाई अमरदीप साथ में चौराहे से घर जा रहे था। रास्ते में उसका साला मिला और गाली देते हुए जान


से मार देने की धमकी देते हुए गोली मार दी। उसके छोटे भाई ने किसी तरह उसे करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर मुदस्सिर ने उसका प्राथमिक उपचार किया और जिला अस्पताल के लिए


रेफर कर दिया। सूचना मिलने के तत्काल बाद कोतवाल करनैलगंज राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दूबे मौके पर पहुंचे तथा घायल का बयान लिया। सीओ ने बताया की जिसे गोली लगी है


उसके सगे साले ने गोली मारी है। उसके परिजनों की तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गया है।