नहीं भुलाया जा सकता शहीद लक्ष्मण का बलिदान

नहीं भुलाया जा सकता शहीद लक्ष्मण का बलिदान

Play all audios:

Loading...

MATHURA NEWS - वृंदावन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद लक्ष्मण के 78 वें बलिदान दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम चौराहा


स्थित शहीद स्थल पर शहीद... Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 28 Aug 2020 07:25 PM Share Follow Us on __ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद लक्ष्मण के 78 वें बलिदान दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी एवं


स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम चौराहा स्थित शहीद स्थल पर शहीद लक्ष्मण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सोहनसिंह


सिसोदिया ने कहा कि 28 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के तहत वीर शहीद लक्ष्मण इसी स्थान पर फिरंगियों की गोलियों के शिकार बने थे। आजादी की लड़ाई में उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा


सकता है। नूतन बिहारी पारीक एवं मदन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में वीर लक्ष्मण अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश की आजादी के लिए


जुलूस निकाल रहे थे। तभी चुंगी चौराहे पर अंग्रेजों की हुकूमत के आदेश पर उनको गोली मार दी गई। गोली लगने से वीर शहीद लक्ष्मण ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उत्तराधिकारी


संगठन के सचिव रामचरण शर्मा एवं कैलाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि शहीद लक्ष्मण आगरा मंडल के एक मात्र शहीद थे। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर वंशी


शुक्ला, ब्रजेश श्रीवास्तव, महेश गौतम, अशोक वैद्य, दीपक बागवाला, विनोद वार्ष्णेय, धर्मेंद्र शर्मा, आलोक शर्मा, रामबाबू शर्मा, ऋषि गौतम, मोहित शर्मा ,साधु राम फौजी, धीरज सक्सेना, अशोक सैनी,


मोहन अग्रवाल, किशन वर्मा, संदीप शर्मा एडवोकेट, शाहरुख खान आदि उपस्थित थे। संचालन ब्रजराज मिश्र ने किया।