Play all audios:
MEERUT NEWS - मेरठ में बुधवार को कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से एक निजी डॉक्टर की मौत हो गई। बड़ी संख्या में गृहणी महिलाएं, छात्र, नौकरीपेशा लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल
पॉजिटिव केस 2069 और कुल... Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 30 July 2020 03:23 AM Share Follow Us on __ मेरठ में बुधवार को कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से एक निजी डॉक्टर की मौत
हो गई। बड़ी संख्या में गृहणी महिलाएं, छात्र, नौकरीपेशा लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल पॉजिटिव केस 2069 और कुल मौतें 89 हो गई हैं। मवाना शुगर मिल और नंगलामल शुगर मिल के दो कर्मचारी कोरोना
संक्रमित मिले हैं। दोनों क्रमश: पांडवनगर और शिवशक्ति विहार के रहने वाले हैं। दबथुवा डाकघर का पोस्ट मास्टर संक्रमित पाया गया है। मिम्हेंस हॉस्पिटल का एक और कर्मचारी पॉजिटिव है। इससे एक दिन
पहले भी सात कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। सुपरटेक स्पोटर्स सिटी पल्लवपुरम के एक डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। इस सोसाइटी में अब संक्रमित मामलों की संख्या चार हो गई है। शिवशक्ति विहार की आंगनबाड़ी
कार्यकत्री, शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक की स्टाफ नर्स, रुड़की रोड का ड्राइवर और शेरगढ़ी की गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा सात स्टूडेंट, तीन मजदूर, छह गृहणी महिलाएं, चार सर्विसमैन
कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।