Play all audios:
MEERUT NEWS - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां दो बांधों का तोहफा दिया है। इससे हस्तिनापुर क्षेत्र को अब गंगा की बाढ़ से अगले कुछ महीनों में राहत मिल जाएगी।... Newswrap हिन्दुस्तान,
मेरठThu, 4 Feb 2021 03:23 AM Share Follow Us on __ मेरठ। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां दो बांधों का तोहफा दिया है। इससे हस्तिनापुर क्षेत्र को अब गंगा की बाढ़ से अगले कुछ
महीनों में राहत मिल जाएगी। बुधवार को हस्तिनापुर क्षेत्र के लिए 17 करोड़ 65 लाख 43 हजार रुपए की लागत से दो परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों
में मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र को गंगा नदी के बाढ़ से राहत मिल जाएगी। वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 170 परियोजनाओं का शिलान्यास और 146 परियोजनाओं का लोकार्पण
किया। इसमें मेरठ जिले के गंगा नदी के किनारे ग्राम हनसापुर- परसापुर एवं सिरजेपुर के दो कटाव निरोधक कार्य को भी शामिल किया गया। विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने
हस्तिनापुर क्षेत्र के लिए विशेष अनुरोध किया था। इसके तहत ही गंगा नदी किनारे हंसापुर-परसापुर व सिरजेपुर की 870 लाख 79 हजार और परीक्षितगढ़ ब्लाक में कुंडा-नीमका अदलपुर के कटाव निरोधक कार्य के
लिए 894 लाख 64 हजार का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया। बुधवार को दोनों प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर एनआईसी में ही स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक दिनेश खटीक, सिंचाई विभाग के मुख्य
अभियंता महेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता वीके मिश्र, एक्सईएन आशुतोष सारस्वत, सहायक अभियंता पीके जैन आदि का माला पहनाकर स्वागत किया गया।