अनिल अध्यक्ष व आलोक निर्विरोध मंत्री निर्वाचित

अनिल अध्यक्ष व आलोक निर्विरोध मंत्री निर्वाचित

Play all audios:

Loading...

PRATAPGARH-KUNDA NEWS - माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव होने से पहले पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष व आलोक शुक्ल जिलामंत्री पद पर निर्वाचित... माध्यमिक


शिक्षक संघ का चुनाव होने से पहले पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष व आलोक शुक्ल जिलामंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं। अनिल व आलोक की जोड़ी छठवीं बार शिक्षकों का


नेतृत्व करेगी। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मतदाता सूची का प्रकाशन, नामाकंन पत्रों की जांच, नाम वापसी और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी थी।


निर्धारित अवधि तक अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सिंह, जिलामंत्री के लिए आलोक कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष के लिए विवेक कुमार शुक्ल तथा आय व्यय निरीक्षक पद के लिए महादेव प्रसाद मिश्र ने नामांकन


किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पद के छह-छह पद के लिए इतने ही आवेदन आए। प्रांतीय प्रतिनिधि के पांच पद के लिए एक-एक, सदस्य जिलाकार्यकारिणी के 11 पद के लिए भी एक-एक आवेदन आए। सभी


पदों पर एक-एक ही आवेदन होने से चुनाव अधिकारी जगजीवन प्रसाद ने नामांकन करने वालों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। नई कार्यकारिणी में अनिल सिंह अध्यक्ष, आलोक कुमार शुक्ल जिलामंत्री,


विवेक कुमार शुक्ल कोषाध्यक्ष, महादेव प्रसाद मिश्र आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष के छह पद पर त्रिभुवन नाथ पांडेय, अंसार अहमद, प्रमोद कुमार द्विवेदी, करुणेश कुमार सिंह, अशोक


कुमार द्विवेदी व ज्ञान प्रकाश मिश्र शामिल हैं। संयुक्त मंत्री के छह पद पर योगेंद्र बहादुर सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, बद्री विशाल शुक्ल, महेंद्र कुमार पांडेय, उमाकांत त्रिपाठी, सुभाष चंद्र


राय निर्वाचित हुए हैं। सदस्य जिला कार्यकारिणी के 11 पद पर प्रकाश चंद्र शुक्ल, राजेश कुमार त्रिपाठी, प्रेम चंद्र त्रिपाठी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, हेलाल अहमद, ओम प्रकाश, अरविंद सिंह, राजेश


कुमार श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, श्याम लाल विश्वकर्मा, अनिल कुमार त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं। प्रांतीय प्रतिनिधि के पांच पद पर कृष्णानंद त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, पवन


कुमार पांडेय व क्षमापति त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा सदस्य जिला कार्यकारिणी में धर्मराज सरोज का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ


दिलाते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की सीख दी। संरक्षक रामचंद्र सिंह ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार जताया। उपस्थित शिक्षकों ने नव निर्वाचित


पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।