Play all audios:
SHAHJAHNPUR NEWS - स्वच्छ भारत मिशन के जनक महामानव संत गाडगे महाराज की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। खिरनीबाग रामलीला मैदान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले महानगर में
शोभायात्रा निकाली गई। जिसका कई... स्वच्छ भारत मिशन के जनक महामानव संत गाडगे महाराज की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। खिरनीबाग रामलीला मैदान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले
महानगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका कई जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा हनुमत धाम स्थित संत गाडगे भवन से निकली। जिसको सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व बसपा जिलाध्यक्ष खेमकरन
लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर, महर्षि बाल्मीकि, भारत माता, झलकारी बाई समेत तमाम देवस्वरूपों व महापुरुषों की झाकियां आकर्षण का केंद्र
रहीं। शोभायात्रा हनुमतधाम से केरूगंज, चार खंभा, चौक, घंटाघर आदि मार्गों से होकर खिरनीबाग रामलीला मैदान पर पहुंच कर जनसभा में बदल गई। सभा के मंच पर धोबी समाज के युवाओं ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ
सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह व संयोजक रामलड़ैते कनौजिया का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। राघवेंद्र कनौजिया ने उपेंद्र पाल सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया। इससे पहले सभी ने संत गाडगे महाराज
की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। धोबी समाज को शिक्षित व जागरूक होेने की जरूरत : उपेंद्र जयंती समारोह में सपा नेता उपेंद्र पाल ने कहा कि संत गाडगे महाराज
महाराष्ट्र में धोबी समाज में पैदा हुए थे। वह जीवनपर्यंत समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को अपना गुरु माना था। कहा कि समाज के
लोगों को शिक्षित व जागरूक होने की जरूरत है। सभी समाज की तरह धोबी समाज के लोगों को भी आगे बढ़कर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए, तभी आपको भी बराबर की भागीदारी मिल सकेगी। कार्यक्रम के
संयोजक रामलड़ैते कनौजिया ने कहा कि गरीब परिवार में जन्में गाडगे ने अपना पूरा जीवन गरीबों, असहायों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने त्यागपूर्ण सेवाभाव से दीन दुखियों का उद्धार किया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष शैलेंद्र सम्राट, संचालक अजय चौधरी, जिला पंचायत रूपराम कबाड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलाल, श्यामलाल, बसपा नेता अमर चंद जौहर, कुमुद गंगवार, अशोक कनौजिया, सुनील प्रभाकर,
कुलदीप कनौजिया, सुनील कुमार, मुकेश वर्मा, प्रमोद कुमार, परशुराम कनौजिया आदि मौजूद रहे। संत गाडगे जयंती पर भंडारा कराया संत गाडगे की जयंती पर खिरनीबाग रामलीला मैदान में भंडारा भी कराया गया।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीराम चंद्र वर्मा ने लोगों को सब्जी-पूड़ी परोसकर भंडारा की शुरूआत की। इस बीच उन्होंने धोबी समाज से संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलने और एकजुट होने की अपील
भी की है। इस मौके पर संतोष वर्मा, बीपी रजक, विकास प्रभाकर, जगपाल वर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, रामपाल, देवीदास आदि मौजूद रहे। महान समाज सुधारक थे संत गाड़गे पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की गोष्ठी
हुई। जिसमें संत गाडगे जनकल्याण परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव रक्षपाल सिंह कहा कि संत गाडगे महान समाज समाज सुधारक थे। जिन्होंने स्वच्छता के साथ गरीबों की शिक्षा के लिए सक्षम वर्ग का आवाहन किया।
संत गाडगे, बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के समकालीन शोषित पीड़ित समाज के प्रति चिंतनशील व्यक्ति थे। सोसाइटी अध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि संत के विचार वर्तमान की सामाजिक परिस्थितियों में प्रासंगिक
हैं। इस मौके पर शशिपाल सिंह, हरिओम, रामगोपाल, ज्वाला प्रसाद, बुधपाल सिंह, नीतू कुमारी, राजीव, विनोद कुमार, चंद्रकांत भारती, ममता वर्मा, सोमपाल, मातादीन आदि मौजूद रहे।