Play all audios:
लूट के मामले में सिपाहियों के साथ जेल गए दारोगा जी का बंदियों ने अपनी गोल में शामिल होने के लिए ताली बजाकर स्वागत किया। जेल में पहुंचने के बाद दारोगा की बेचैनी ने उन्हें पूरी रात सोने
नहीं... Ajay Singh वरिष्ठ संवाददाता , गोरखपुर Sun, 24 Jan 2021 01:23 PM Share Follow Us on __ लूट के मामले में सिपाहियों के साथ जेल गए दारोगा जी का बंदियों ने अपनी गोल में शामिल होने के लिए
ताली बजाकर स्वागत किया। जेल में पहुंचने के बाद दारोगा की बेचैनी ने उन्हें पूरी रात सोने नहीं दिया। शरीर में दर्द और बेचैनी की जानकारी देते हुए उन्होंने जेल प्रशासन से दवा भी मांगी। उन्हें
दर्द की दवा मुहैया कराई गई। पहली रात उन्होंने खाना नहीं खाया। पूरी रात करवट बदलते हुए उनकी कटी। उधर, दोनों सिपाही, दारोगा को कोसते नजर आए। कॅॅरियर और जीवन में सब कुछ बर्बाद करने के लिए
दारोगा जी को जिम्मेदार बताते रहे। दरोगा जी भी अब अपने मन का पछतावा जाहिर कर रहे हैं। सिपाहियों से बार-बार माफी मांग रहे हैं। उनका कहना था कि उनकी मति ही भ्रमित हो गई थी। निचलौल के सर्राफा
कारोबारियों से लूट के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार हुए दारोगा धर्मेन्द्र यादव, सिपाही संतोष और महेन्द्र यादव के अलावा बोलेराे चालक देवेन्द्र, लूट कराने वाले मुखबिर शैलेश यादव और दुर्गेश
अग्रहरी के साथ शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सभी को डेयरी कालोनी स्थित अस्थाई जेल ले जाया गया। कोराना टेस्ट कराने के बाद निगेटिव होने पर यहां से मुख्य
जेल में शिफ्ट किया जाएगा। उधर, पुलिसवालों के जेल में पहुंचने की जानकारी अस्थाई जेल के अन्य बंदियों को पहले से हो गई थी। जैसे ही सभी जेल पहुंचे अन्य बंदियों ने पता किया कि इसमें पुलिसवाले कौन
हैं? उसके बाद वह कहने लगे आइए-आइए दरोगा जी अब तो आप भी हम लोगों के साथी हो गए हैं। उन्होंने ताली बजाकर इनका स्वागत भी किया। दारोगा और पुलिसवालों को यहां शर्मिंदगी महसूस हुई। रात में इन
लोगों ने खाना नहीं खाया। शरीर में दर्द और बेचैनी होने की दारोगा ने शिकायत की। उन्हें दर्द की दवा दी गई। जेल सूत्रों के मुताबिक जेल की पहली रात सभी करवटेें बदलते रहे। जेल में ही 2018 बैच के
दोनों सिपाहियों ने दारोगा से अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आप ने हम लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा। दारोगा को इस बात पर पछतावा हो रहा था। वह माफी मांग रहे थे। उनका कहना था कि उनका मतिभ्रम
हो गया था।