मौसम का मिजाज: यूपी में छिटपुट स्थानों पर आज बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: यूपी में छिटपुट स्थानों पर आज बारिश के आसार

Play all audios:

Loading...

भीषण गरमी से बेहाल प्रदेश के लोगों को मानसून की बारिश अभी पूरी तरह राहत नहीं दे पाई है। शनिवार की देर रात हुई बारिश से सुबह का मौसम थोड़ा राहत देने वाला हुआ तो दोपहर होते-होते तेज धूप के


कारण उमस ने... हिन्दुस्तान टीम लखनऊ Mon, 1 July 2019 09:30 AM Share Follow Us on __ भीषण गरमी से बेहाल प्रदेश के लोगों को मानसून की बारिश अभी पूरी तरह राहत नहीं दे पाई है। शनिवार की देर रात


हुई बारिश से सुबह का मौसम थोड़ा राहत देने वाला हुआ तो दोपहर होते-होते तेज धूप के कारण उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। वैसे सोमवार को भी प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की पूरी


संभावना है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी तूफान की परिस्थितियां तीन जुलाई तक बनी रहेंगी।  मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर व आगरा मंडल में रात के तापमान में गिरावट आई है


जबकि अन्य मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। बाराबंकी, नवाबगंज,


कैसरगंज, कतर्नियाघाट, लखनऊ, पलियाकलां, मोहनलालगंज व महराजगंज में ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। लखनऊ में कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।  मानसून की सक्रियता


से इस बार पू्र्वी उत्तर प्रदेश के तराई के जिलों में तेज बारिश हुई है लेकिन मध्य व पश्चिमी यूपी में अभी राहत नहीं मिल पाई है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में धान की रोपाई तेज हो गई


है। काफी दिनों तक कमजोर रहने के बाद शनिवार को मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मानसून आने में सामान्य तौर पर 10 दिनों की देरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि कृषि के हिसाब से यह देरी बहुत


ज्यादा नहीं है। अगले कुछ दिनों में हालात सुधर जाएंगे। देश में हालांकि इस बार सामान्य मानसून की बात कही गई है। शुरुआती 23 दिनों के आंकड़ों को देखें तो बारिश में दस फीसदी की कमी है।