Play all audios:
Hindi NewsUP NewsUP Agra Missing Woman Dead Body Found identified via social media injury marks on head and body यूपी के आगरा में खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भोपुर के पास शनिवार सुबह
विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। उसके सिर पर चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, आगराSun, 1 June
2025 08:57 AM Share Follow Us on __ यूपी के आगरा में खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भोपुर के पास शनिवार सुबह विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया
है। उसके सिर पर चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। वह शुक्रवार रात से अपने मायके से लापता थी। सोशल मीडिया के जरिए काफी देर बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। गांव भोपुर में शनिवार सुबह विवाहिता का
शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने खेरागढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की। सोशल मीडिया पर विवाहिता के फोटो वायरल किए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल
मीडिया से मृत विवाहिता की शिनाख्त खेरागढ़ के गांव बरबर की सुनीता (27) के रूप में हुई। वह बीते दो माह से धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाव स्थित मायके में रह रही थी। वह शुक्रवार रात
से घर से लापता थी। परिजन रात से उसकी खोजबीन में जुटे थे। शनिवार दोपहर वे खेरागढ़ थाने पहुंचे। ये भी पढ़ें:भाई ने हत्या कर बहन को आंगन में दफनाया, ढाई फीट गड्ढे में मिला चार फीट का शव फॉरेंसिक
टीम ने घटनास्थल सील कर जुटाए साक्ष्य पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। ने घटनास्थल सील कर सबूत इकट्ठा किए। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच
कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर उसके शव को भोजपुर गांव के बाहरी इलाके में लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज पर टिकी जांच पुलिस ने बताया
हत्या का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।