सनेती के पांडुकेश्वर महादेव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सनेती के पांडुकेश्वर महादेव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Play all audios:

Loading...

दुग-नाकुरी तहसील के सनेती स्थित टोटा देवाल अब पांडुकेश्वर महादेव के नाम से जाना जा रहा है। इस बार श्रावण में पहली बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले फरवरी में क्षेत्रीय विधायक ने


शिवालय... Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरWed, 5 Aug 2020 11:52 PM Share Follow Us on __ दुग-नाकुरी तहसील के सनेती स्थित टोटा देवाल अब पांडुकेश्वर महादेव के नाम से जाना जा रहा है। इस बार


श्रावण में पहली बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले फरवरी में क्षेत्रीय विधायक ने शिवालय का जीर्णोद्धार किया था। पंडित रमेश चंद्र पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति में प्राण


प्रतिष्ठा कराई थी। अब श्रावण के हर सोमवार को नाकुरी के लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। इसके पहले सभी लोग महोली स्थित महौली शिवालय पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि सनेती स्थित शिवालय टोटा


देवाल के नाम से जाना जाता है। इसी कारण इसे खंडित माना जाता था। यहां कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई थी। क्षेत्र के लोग महोली स्थित शिवालय में जलाभिषेक करने पहुंचते थे। इस बार क्षेत्रीय


विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की पहल रंग लाई। उन्होंने दो लाख की विधायक निधि से शिवालय का जीर्णोद्धार किया। शिवालय को पांडुकेवश्वर महादेव का नाम दिया गया। मंदिर में शिवलिंग स्थापित होने के बाद


मंदिर में पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगने लगा है। इस बार श्रावण के सोमवार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े इसके लिए हैंडपंप भी


स्थापित कर दिया है। अब क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की पहल तेज होने लगी है। मंदिर के बगल से सड़क भी जा रही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।