Play all audios:
लॉकडाउन के दौरान राशन की दुकानों में प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाला तीन महीने का मुफ्त राशन लोहाघाट के आसपास क्षेत्रों में केवल एक महीने का मिलने पर लोगों ने गहरी नाराजगी
व्यक्त की... Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 26 April 2020 12:28 PM Share Follow Us on __ लॉकडाउन के दौरान राशन की दुकानों में प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाला तीन महीने
का मुफ्त राशन लोहाघाट के आसपास क्षेत्रों में केवल एक महीने का मिलने पर लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम आरसी गौतम से की है। राशन की दुकानों में एपीएल के अलावा
अन्य राशन कार्ड धारकों को केन्द्र सरकार की ओर से तीन महीने का मुफ्त राशन का प्रावधान बना हुआ था। जिसमें बीपीएल, अत्योदय, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्ड धारकों को तीन महीने के मुफ्त
राशन में प्रति राशन कार्ड धारक को 15 किलो चावल बटंना था। जिले में कई विकास खंडों में करीब तीन महीने का राशन बंट चुका है। लेकिन लोहाघाट के नगरीय और कई ग्रामीणों क्षेत्रों में केवल एक ही महीने
का राशन मिल पाया है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट, महामंत्री शिवराज सिंह बोहरा, सरिता अधिकारी, महेन्द्र बोहरा आदि ने कहा कि पात्र राशन कार्ड धारकों को तीन महीने का राशन मिलना
चाहिए। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि लोहाघाट के कुछ क्षेत्रों में केवल एक महीने का राशन मिल पाया है। एसडीएम ने बताया खाद्य निरीक्षक से वार्ता कर समस्या का समाधान
किया जाएगा।