व्यक्तित्व विकास पर बच्चों को दी जानकारी

व्यक्तित्व विकास पर बच्चों को दी जानकारी

Play all audios:

Loading...

पतंजलि योगपीठ में ‘व्यक्तित्व विकास पर आयोजित सेमिनार में बच्चों ने विकास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। छात्रों को व्यक्तित्व विकास की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराया गया। मुख्य वक्ता


उत्तराखंड... Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारWed, 28 Aug 2019 06:58 PM Share Follow Us on __ पतंजलि योगपीठ में ‘व्यक्तित्व विकास पर आयोजित सेमिनार में बच्चों ने विकास के विभिन्न पहलुओं की


जानकारी ली। छात्रों को व्यक्तित्व विकास की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराया गया। मुख्य वक्ता उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के डा. विनय सेठी ने व्यक्तित्व निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा


की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों का परिवार से विघटन चिंता का विषय है। डा. सेठी ने परिवार से जुड़ाव को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता द्वारा कही गई कोई बात हमें भले ही कभी


बुरी लग जाती हो। लेकिन उनका उद्देश्य केवल बच्चों के हित से होता है। डा. सेठी ने प्रतिक्रिया के स्थान पर सोच-समझकर जवाब देने की बात पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें आत्म मूल्यांकन अवश्य करना


चाहिए। जिससे आवश्यक सुधार किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने विचारों की समृद्धि को भी आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि धन की समृद्धि से अधिक विचारों की समृद्धि महत्वपूर्ण है। पतंजलि विश्वविद्यालय


के प्रो. वाइस चांसलर प्रो. महावीर अग्रवाल ने जीवन में आचरण और संयम को आवश्यक बताया। इससे पूर्व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन संदीप गोयल ने किया।