Play all audios:
देवप्रयाग ब्लॉक के छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता राइंका चमराडा देवी भरपूर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता
में प्रथम... Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीFri, 18 Oct 2019 04:24 PM Share Follow Us on __ देवप्रयाग ब्लॉक के छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता राइंका चमराडा देवी भरपूर
में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आई टीमें जिला स्तर पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
देवप्रयाग ब्लॉक में आयोजित छात्रों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगता छह राउंड में संपन्न हुई। फाइनल राउंड के बाद राइंका हिंडोलाखाल के छात्रों ने 198 अंक प्राप्त कर प्रथम, राइंका चमराडा देवी भरपूर
ने 176 अंकों के साथ द्वितीय व राइंका बछेलीखाल ने 156 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ राइंका चमराडा देवी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर
किया। ब्लॉक समंवयक जीतेन्द्र बिष्ट ने बताया की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आई टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी । इस अवसर पर गणेश गोदियाल , कुलदीप
बिष्ट, विजय बिष्ट, अजय उनियाल, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, नवीन पाण्डेय, हीरा सिंह पंवार, प्रदीप लिंगवाल आदि उपस्थित थे।