Play all audios:
दोनों युवक कार से जा रहे थे भोपाल। कार बबैहा नाले के पुल से करीब 30 फीट नीचे गिर गई थी। By HEMANT KUMAR UPADHYAY Edited By: HEMANT KUMAR UPADHYAY Publish Date: Sun, 04 Apr 2021 03:02:55 PM
(IST) Updated Date: Sun, 04 Apr 2021 07:22:33 PM (IST) मंडला (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मंडला से करीब 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (जबलपुर-रायपुर मार्ग) पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
हो गई। इनकी कार शनिवार रात बबैहा नाले के पुल से करीब 30 फीट नीचे गिर गई थी। कार दोनों युवकों समेत पानी में समा गई थी। कार और दोनों के शव रविवार को दिन में निकाले जा सके। दोनों युवक विष्णु
(24) पुत्र आशाराम प्रधान और आदर्श (23) पुत्र चिरौंजी मांडवे पदमी नारायणगंज, जिला मंडला के निवासी थे। दोनों भोपाल जाने के लिए कार (एमपी 20 सीजे 4999) से शनिवार रात करीब नौ बजे निकले थे। सवा
दस बजे कार बबैहा पुल के नजदीक पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर वहां रखे मुरम के ढेर पर चढ़ते हुए पेड़ को तोड़कर सीधे पुल से नीचे जा गिरी। पीछे आ रहे अन्य वाहन चालकों ने देखा और ग्रामीणों व पुलिस को
सूचना दी। रात में ही उनकी तलाश शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर से अभियान चलाया गया। शनिवार रात मंडला जबलपुर मार्ग नेशनल हाईवे 30 में बबैहा नाला पुल से एक कार अनियंत्रित होकर
करीब 30 फिट नीचे गिर गिर गई थी। नाला में बरगी बांध का बैक वाटर होने से पानी अधिक था। वह कार पानी की गहराइयों में समा गई। घटना के करीब 12 घंटे बाद रेस्क्यू टीम के द्वारा कार को तलाश लिया गया
और कार क्रमांक mp20 cj 4999 को बाहर निकाला गया है। > मंडला में पुल से करीब 30 फीट > नीचे गिरी कार 12 घंटे बाद > मिली, एक शव मिला#mpnews > #mandlanewshttps://t.co/VxI2hC2kbR
pic.twitter.com/tbIHy5Sq4A > > — NaiDunia (@Nai_Dunia) April 4, 2021 कार का एक गेट खुला हुआ था। लेकिन इसमें कोई नही मिला। देर रात की है यह घटना मंडला जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर
बबैहा नाला पुल से एक कार नीचे गिर गई । घटना शनिवार की देर रात की बताई गई है। रात में ही जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी गई है। पुल के नीचे पानी अधिक करीब 30 फिट होने से कार का पता नही चल
पाया । जिसे रेस्क्यू टीम ने 11 बजे के लगभग तलाश की और फिर उसे निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। जिसे गोताखोरों की मदद से साढ़े 12 बजे के लगभग निकाला जा सका। किसी वाहन सवार ने दी थी सूचना मिली
जानकारी के अनुसार जबलपुर से मंडला की ओर रात 10 बजे के लगभग कार आ रही थी। रात में आ रही कार अनियंत्रित होकर नीचे पुल में जा गिरी। बताया जा रहा है पीछे बाइक या अन्य कार में आ रहे लोगों ने देखा
और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान चलाया। लेकिन रात होने से इसमें बाधा आई। जिसके बाद सुबह से फिर एसडीआरएफ की टीम खोज अभियान चलाया। मौके पर पहुंचे जिला
पंचायत उपाध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय नागरिक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा मोके पर तत्काल पहुच गए थे। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू दल रात 3 बजे तक खोज अभियान में लगा रहा
। मोके पर ही मौजूद उन्होंने ने बताया कि बबैहा नाला में करीब 30 फीट पानी है।