महू जनपद: सरदार ने संभाली कमान | mhow district: sardar took command

महू जनपद: सरदार ने संभाली कमान | mhow district: sardar took command

Play all audios:

Loading...

-महू जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 16 सदस्यों ने शपथ ली महू जनपद: सरदार ने संभाली कमान डॉ. आंबेडकर नगर (महू). महू जनपद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य को जनपद सीइओ ने शपथ दिलाई। कार्यकम में संस्कृति व पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद थीं। मंत्री ठाकुर ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि अगर कोई तुम्हे तिरंगा दे तो मत लेना। हमें अपने पैसों से ही तिरंगा खरीदना है। इधर, शपथ समारोह में नहीं बुलाने पर 9 सदस्यों ने नाराजगी व्यक्तकी है। जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा के 16 जनपद सदस्य को जनपद सीइओ हेमंत सिंह चौहान ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे। निजी गार्डन में आयोजित हुए शपथ समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार मालवीय और उपाध्यक्ष वीरबल डाबर शपथ लेने के बाद कहा कि तहसील के विकास के साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग पंहुचाने की कोशिश करेंगे। इधर, कांग्रेस के 9 सदस्यों ने जनपद सीइओ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी जनपद सदस्यों को जनपद सभागृह में शपथ समारोह के लिए सीइओ ने लेटर द्वारा सूचना दी गई थी। जिसमें शपथ के लिए जनपद कार्यालय बुलाया गया था। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हुकम सिंह आंजना ने बताया कि जब कांग्रेस के 9 सदस्य सुबह 10.30 बजे वहां पहुंचे तो जनपद में कोई कर्मचारी तक नहीं था। 3 घंटे इंतजार करने के बाद पता चला कि शपथ समारोह उत्तम गार्डन में रखा गया है, जिसकी सूचना कांग्रेस के 9 जनपद सदस्यों को नहीं दी गई थी। वहां पर पूरा कार्यक्रम बीजेपी का था। जिसकी सूचना तक नहीं दी गई। इसलिए सभी कांग्रेसी सदस्यों ने शपथ का बहिष्कार कर दिया और बिना शपथ लिए ही घर लौट गए। संबंधित खबरें Hindi News / News Bulletin / महू जनपद: सरदार ने संभाली कमान

-महू जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 16 सदस्यों ने शपथ ली महू जनपद: सरदार ने संभाली कमान डॉ. आंबेडकर नगर (महू). महू जनपद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य को जनपद सीइओ ने शपथ दिलाई।


कार्यकम में संस्कृति व पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद थीं। मंत्री ठाकुर ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि अगर कोई तुम्हे तिरंगा दे तो मत लेना। हमें अपने पैसों से ही तिरंगा खरीदना है।


इधर, शपथ समारोह में नहीं बुलाने पर 9 सदस्यों ने नाराजगी व्यक्तकी है। जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा के 16 जनपद सदस्य को जनपद सीइओ हेमंत सिंह चौहान ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर


पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे। निजी गार्डन में आयोजित हुए शपथ समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार मालवीय और उपाध्यक्ष वीरबल डाबर शपथ लेने के बाद कहा कि तहसील के विकास के


साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग पंहुचाने की कोशिश करेंगे। इधर, कांग्रेस के 9 सदस्यों ने जनपद सीइओ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी जनपद सदस्यों को जनपद


सभागृह में शपथ समारोह के लिए सीइओ ने लेटर द्वारा सूचना दी गई थी। जिसमें शपथ के लिए जनपद कार्यालय बुलाया गया था। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हुकम सिंह आंजना ने बताया कि जब कांग्रेस के 9 सदस्य


सुबह 10.30 बजे वहां पहुंचे तो जनपद में कोई कर्मचारी तक नहीं था। 3 घंटे इंतजार करने के बाद पता चला कि शपथ समारोह उत्तम गार्डन में रखा गया है, जिसकी सूचना कांग्रेस के 9 जनपद सदस्यों को नहीं दी


गई थी। वहां पर पूरा कार्यक्रम बीजेपी का था। जिसकी सूचना तक नहीं दी गई। इसलिए सभी कांग्रेसी सदस्यों ने शपथ का बहिष्कार कर दिया और बिना शपथ लिए ही घर लौट गए। संबंधित खबरें Hindi News / News


Bulletin / महू जनपद: सरदार ने संभाली कमान