Play all audios:
BY: RUCHI D SHARMA | Updated Date: Tue, 30 Jun 2015 13:02:01 (IST) कुछ ऐसी है जानकारी बोगी के अंदर आग लगते ही उस व्यक्ति के आसपास मौजूद एक महिला यात्री समेत दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई।
इनके साथ ही आग लगाने वाले व्यक्ति की भी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी है दहशत में डालने वाली इस घटना को अंजाम देते ही बोगी में आग के कारण धुआं ही धुआं भर गया। इससे कई यात्रियों का दम घुटने
लगा। उनमें से दो यात्रियों को तो दम घुटने के कारण हार्ट अटैक आ गया। सुबह 11.30 बजे ये हादसा योकोहामा और ओडावारा के बीच हुआ। ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में थी। उस समय ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति
घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसमें करीब 1000 यात्री सवार थे। घटना के बाद तुरंत ही किसी यात्री ने इमरजेंसी बटन दबाया। नौ लोग हुए घायल घटना में बोगी में सवार कुल नौ लोग घायल हो गए। इन
घायलों में से दो लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। चलती ट्रेन में उस यात्री ने आत्मदाह क्यों किया, इसके कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। एक पब्लिक टीवी चैनल की ओर से मिली जानकारी
पर गौर करें तो फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल एक महिला यात्री को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दहशत में आए लोग ट्रेन को ऑपरेट करने
वाली JR टोकाई (सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी) ने इस बात की जानकारी दी कि धुएं से एक व्यक्ति ट्रेन की बोगी के गेट पर ही पहुंचकर बेहोश हो गया। इस घटना की टीवी फुटेज देखकर ये बात सामने आती है कि
बोगी के अंदर दहशत में आए लोग धुएं से बचने की कोशिश में अपने मुंह और नाक ढके हुए हैं। Hindi News from World News Desk