Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 17 Feb 2016 02:11:17 (IST) - दिल्ली से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, जंक्शन पर जीआरपी ने लिया हिरासत में BAREILLY: वैलेटाइंस डे के मौके पर जंक्शन में प्यार
में गिरफ्तार होने वाले प्रेमी जोड़ों का सिलसिला ट्यूजडे को भी जारी रहा। दिल्ली से भागा एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा ट्यूजडे को जंक्शन पर पकड़ा गया। संदिग्ध नाबालिग जोड़े को देख जीआरपी ने दोनों को
पूछताछ के लिए कस्टडी में ले लिया। पूछताछ में मालूम हुआ कि प्रेमी जोड़ा दिल्ली के इंदिरपुरी कॉलोनी गाजीपुर से भागकर बरेली आया है। लड़के की उम्र 15 साल और लड़की की उम्र 14 साल है। दोनों एक ही
कॉलोनी के आस पास रहते हैं। पूछताछ में जीआरपी के मालूम हुआ कि लड़की के परिजनों ने थाना गाजीपुर में किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज कराई है। जीआरपी ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पकड़ने पर
बताया भाई-बहन टयूजडे को प्लेटफॉर्म 1 पर पकड़े जाने पर प्रेमी जोड़े ने खुद को बचाने के लिए जीआरपी से सगे भाई बहन होने की बात बताई। दोनों ने भरोसा दिलाने के लिए जीआरपी को पिता का नाम जगन्नाथ
बताया। कड़ाई से पूछने पर लड़के ने बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर जिले के मेंहदीपुर का निवासी है। पिछले कुछ साल से वह दिल्ली में लड़की के घर पर किराएदार बनकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों में प्रेम
संबंध हो गए। एयरफोर्स कर्मचारी लड़की के पिता ने एक बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद पिता ने दोनों को डांटा फटकारा। लड़के ने बाद में उसी कॉलोनी में अलग मकान में कमरा ले
लिया। इसके बाद भी दोनों के रिश्ते बने रहे।