काजोल और शाहरुख क्या कभी शादी करने वाले थे? फिर अजय देवगन की एंट्री कैसे हुई?

काजोल और शाहरुख क्या कभी शादी करने वाले थे? फिर अजय देवगन की एंट्री कैसे हुई?

Play all audios:

Loading...

Tanhaji एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्वेश्चन आंसर सेशन रखा था। इस ऑनलाइन सेशन में फैंस ने उनसे हर तरह के सवाल पूछे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है शाहरुख खान


(Shahrukh khan) के बारे में पूछे गए एक सवाल की। इसमें एक फैन ने काजोल से पूछा, ”अगर आपको अजय देवगन (Ajay Devgn) नहीं मिलते तो क्या आप शाहरुख से शादी कर लेती?” फैन के इस सवाल पर काजोल ने जवाब


दिया, ”क्या एक शख्स को प्रपोज नहीं करना चाहिए?”  इसके अलावा एक फैन ने काजोल से उनके पहले क्रश के बारे में भी सवाल किया। तब एक्ट्रेस ने अपने अजय देवगन का नाम लिया। इंस्टाग्राम पर काजोल का ये


क्वेश्चन आंसर सेशन काफी पॉपुलर हो रहा है। इसमें पहले क्रश के बारे में पूछे गए सवाल पर काजोल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, ”मैंने अपने पहले क्रश से ही शादी की है।” इसी ऑनलाइन


चैट के दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि, वह अजय देवगन से ज्यादा बच्चों को प्यार करती हैं तो क्या पति को ऐसा करने से जलन होती है? तब काजोल ने जवाब दिया, कभी-कभी। एक यूजर ने पूछा अब अगली फिल्म


में शाहरुख के साथ कब आओगे? तब काजोल ने कहा शाहरुख से पूछो। बता दें कि  सिल्वर स्क्रीन पर जब भी दोनों साथ काम करते हैं तो फैंस का तो प्यार पाते ही हैं साथ ही बॉक्सऑफिस पर भी अच्छा रिस्पांस


देते है। ऑनस्क्रीन पर काजोल- किंग खान की जोड़ी फैंस की नजरों में सबसे बेहतर है। दोनों ने कुछ कुछ होता है, दिल वाले दुल्हनियां ले जाएगें, बाजीगर, करन- अर्जुन, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले, माई


नेम इज खान जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि काजोल ने अपने पति अजय देवगन के साथ भी कई फिल्में की हैं। बता दें काजोल और अजय यू मी और हम, राजू चाचा, दिल क्या करे, प्यार तो


होना ही था और टूनपुर का सुपरहीरो के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर आ चुके हैं। 10 साल बाद काजोल फिर से पति अजय संग तानाजी में नजर आएंगी। फिल्म में वह अजय की पत्नी का किरदार निभाएंगी। अजय


और काजोल ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। पिछले दिनों ही फिल्म का पोस्टर रिवील हुआ था। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह


फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।