धूम्रपान करने से ज्यादा हानिकारक है एक्सरसाइज ना करना, जानिए कैसे

धूम्रपान करने से ज्यादा हानिकारक है एक्सरसाइज ना करना, जानिए कैसे

Play all audios:

Loading...

हम हर रोज खुद को फिट रखने के लिए अच्छा खाते हैं, पर्याप्त नींद लेते हैं और खूब पानी पीते हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन आप इतना करने के बाद अगर हर रोज व्यायाम नहीं करते हैं तो आपकी सारी मेहनत


बेकार हो सकती है। एक्सरसाइज करने के जहां अनेक फायदे हैं, वहीं एक्सरसाइज ना करने के कई हानिकारक प्रभाव हैं जो आपको बीमार कर सकते हैं। यहां तक कि नियमित रूप से व्यायाम ना करना आपके शरीर पर


उतना ही प्रबाव डालता है जितना कि धूम्रपान से होता है। हाल ही में आए एक रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है। रिसर्च जर्नल जामा नेटवर्क ऑपेन में पब्लिश हुए एक नए रिसर्च में कहा गया है कि अगर


आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो यह आपके शरीर को धूम्रपान से भी अधिक बुरी तरह प्रभावित करता है। इस रिसर्च में लगभग 1 लाख 22 हजार रोगियों पर अध्ययन किया गया। यह अध्ययन 1991 से 2014 तक किया गया


था। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि रेगुलर एक्सरसाइड करने और लंबे, स्वस्थ जीवन के बीच एक गहरा संबंध है। इस रिपोर्ट के जरिए हेल्थ प्रोफेशनल्स को प्रोत्साहन मिलेगा कि वो अपने रोगियों को अच्छा


फिटनेस रूटीन बनाने और फॉलो करने की सलाह दें। हालांकि हम सभी जानते हैं कि एक सक्रिय जीवन शैली स्वस्थ जीवन के ओर बढ़ती है लेकिन अध्ययन में निष्कर्ष निकला है कि एक सुस्त जीवन शैली बड़ी


बीमारियों का कारण बन सकती हैं और इसका सबसे सरल इलाज व्यायाम है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने लोगों का एक्सरसाइज स्ट्रेस टेस्ट लिया जिसमें अनफिट पाएं गए लोगों में देखा गया कि उनमें


हाईपरटेंसिव होने, डायबिटिक होने या करंट स्मोकर होने की संभावनाएं थी। शोधकर्ताओं का मानना है कि शोध के परिणाम हैरान करने वाले थे। व्यायाम करने के अन्य फायदे 1. वजन नियंत्रित रहता है। 2. वजन


कम करने और बॉडी फैट घटाने में मदद मिलती है। 3. कैलोरी बर्न करने में मदद। 4. दिल स्वस्थ रहता है। 5. शरीर लचीला होता है। 6. त्वचा स्वस्थ रहती हैं। 7. हड्डियों मजबूत रहती हैं। 8. दिनभर ऊर्जावान


और तरोताजा रहने में मदद मिलती है।