Play all audios:
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहांं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वे अकेले के अलावा शमी के साथ की पुरानी फोटो भी शेयर कर रही हैं। हसीन ने हाल ही में
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सारे इत्रों की खुशबू आज मंद पड़ गईं, मिट्टी में बारिश की बूंदें जो चंद
पड़ गईं…। हसीन जहां की इस पोस्ट पर मोहम्मद शमी के फैंस उनको खरी-खोटी खोटी सुना रहे हैं। यहां तक की गाली भी दे रहे हैं। वहीं हसीन जहां के फैंस शमी को गलत ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शमी भाई
को छोड़कर आप बहुत खुश हो। वहीं, दूसरे यूजर ने हसीन को धोखेबाज बताया। ऐसा नहीं है कि फोटो शेयर करने पर लोग सिर्फ उनके खिलाफ भी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने हसीन की तारीफ भी की है। एक यूजर
ने तो शादी का प्रस्ताव तक दे दिया। उसने लिखा- विल यू मैरी मी। हसीन के एक फैन ने पूछा- शायरी भी करती हो क्या मैडम? > हसीन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियो भी शेयर करती हैं। कई बार
लोग पसंद नहीं आने पर उन्हें गंदे कमेंट्स भी कर चुके हैं। पिछले दिनों हसीन गंदे कमेंट करने वालों से परेशान हो गई थीं। उन्होंने सबको जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था, लेकिन फिर
वे विवाद में घिर गई हैं। दरअसल, हसीन ने जवाब में लोगों को गाली दी है। इससे उनके फैंस भी नाराज हो गए थे। > हसीन ने लिखा था- कुत्तों को भौंकने से अगर कुछ अच्छा हो तो कुत्तों को भौंकना
अच्छा है। उनके इस पोस्ट पर भी लोग भड़क गए थे। शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके
बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था।