Play all audios:
| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 23 Aug 2023 10:47 PM हमें फॉलो करें CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES- भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर पहुंच चुका है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3
के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया है। इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला
देश बन गया है। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से जुड़े तमाम
अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ 23 Aug 2023, 10:40:39 PM IST CHANDRAYAAN-3 MISSION: चांद पर चहलकदमी कर रहा प्रज्ञान चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग सफल
रही। लैंडर के चांद पर उतर जाने के करीब ढाई घंटे बाद रोवर प्रज्ञान बाहर निकला। अब प्रज्ञान चांद की जमीन पर चहलकदमी कर रहा है। 6 पहियों वाले रोबोटिक व्हीकल प्रज्ञान रोवर को अपने मिशन को अंजाम
देना है। 23 Aug 2023, 06:45:26 PM IST PM MODI TALKED WITH ISRO CHIEF- पीएम मोदी ने इसरो चीफ से फोन पर बात की PM MODI TALKED WITH ISRO CHIEF- चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा देश जश्न में डुबा
हुआ है। पीएम मोदी इस वक्त जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए मौजूद हैं। उन्होंने भारतीय मिशन की सफलता पर इसरो को बधाई दी। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग पर इसरो
चीफ एस सोमनाथ से फोन पर बात की। उन्हें बधाई दी। 23 Aug 2023, 06:16:08 PM IST PM MODI ON CHANDRAYAAN-3 LANDING- आज दिन हर भारतवासी के लिए अविस्मरणीय- पीएम मोदी पीएम मोदी ने अपने संबोधन में
कहा कि आज के दिन को देश हमेशा याद रखेगा। यह दिन हमे उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करेगा। ये दिन हमे अपने संकल्पों की याद दिलाएगा। यह दिन इस बात प्रतीक है कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की
जाती है। एक बार फिर देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के मिशन के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 23 Aug 2023, 06:17:44 PM IST PM MODI ON CHANDRAYAAN-3 LANDING- पीएम मोदी- एक दिन वो भी
आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ही नहीं दुनिया को इस पल का इंतजार था। आज पूरा देश, हर भारतवासी इस पल का आनंद उठा रहा है। मैं इस उपलब्धि
के लिए इसरो और देश के हर वैज्ञानिक को बधाई देता हूं। इसलिए क्योंकि इन्होंने इस पल के लिए वर्षों से इस पल का इंतजार किया है। मैं इस भावुकता से भरे इस पल के लिए देश के 140 करोड़ देशवासियों को
भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिकों के परीश्रम से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक और
कहानियां बदल जाएंगे और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतवासी धरती को मां और चांद को मामा बुलाते हैं। बहुत पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के हैं। लेकिन,
एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के हैं। 23 Aug 2023, 06:05:56 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 की
चांद पर सफल लैंडिंग हो चुकी है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गूंज सुनाई दे रही है। पीएम मोदी भी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। उन्होने जोहानिसबर्ग से अपने संबोधन में कहा कि जब हम इतिहास
रचने वाला पल देखते हैं तो दिल धन्य हो जाता है। 23 Aug 2023, 06:00:31 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- पीएम मोदी जोहानिसबर्ग से जुड़े Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 की लैंडिंग का
वक्त बहुत करीब आ रहा है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो चुकी है। लैडिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया है। अभी यान का विक्रम वर्टिकल हो गया। बस 800 मीटर बच गया। उधर, पीएम मोदी
भी जोहानिसबर्ग से जुड़े हुए हैं। 23 Aug 2023, 05:53:43 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- चंद्रयान-3 की लैंडिंग की यात्रा हुई आधी चंद्रयान-3 लैंडिंग- चंद्रयान-3 की चांद से दूरी अब बहुत कम हो
गई है। लैंडिंग की यात्रा की दूरी आधी हो गई है। पहले चरण की प्रक्रिया में 11 मिनट से भी कम का वक्त बचा है। इसरो के मुताबिक, अभी तक सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। 23 Aug 2023, 05:43:22 PM
IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- चंद्रयान-3 की लैडिंग के आखिरी 17 मिनट शुरू चंद्रयान-3 लैंडिंग लाइव कवरेज- चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खौफ के वो आखिरी 17
मिनट शुरू हो चुके हैं। ठीक 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होनी है। 23 Aug 2023, 05:28:04 PM IST APOLLO 15- जब इंसान ने पहली बार चांद पर चलाई थी कार APOLLO 15- चंद्रयान-3 की
लैंडिंग का पूरी दुनिया को इंतजार है। भारत कुछ ही पलों में इतिहास रचेगा। हम सभी जानते हैं कि नासा के वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखा था लेकिन, क्या आप जानते हैं इंसान ने
चांद पर पहली बार कार कब चलाई थी। अपोलो-15 की रोचक घटना है। पूरी खबर पढ़ें। 23 Aug 2023, 05:22:07 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- इसरो ने शुरू किया लाइव प्रसारण चंद्रयान-3 लाइव अपडेट- इसरो
ने चंद्रयान-3 की लाइव कवरेज शुरू कर दी है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अब चंद पलों का इंतजार है। ठीक 6.04 मिनट पर विक्रम लैंडर रोवर सहित चांद पर लैंड करेगा। 23 Aug 2023, 05:10:25 PM IST
CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- कुछ पलों में शुरू होगा लैंडिंग का लाइव प्रसारण चंद्रयान-3 लैंडिंग लाइव कवरेज- आज पूरी दुनिया को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग का बेसब्री से इंतजार है। चंद पलों में
इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने वाली है। इसरो लाइव कवरेज शाम 5.30 पर शुरू करेगा। 5.44 बजे से लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 6.04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद की धरती को चूमेगा। 23 Aug 2023,
04:24:30 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- चंद्रयान-3 की लैंडिंग में चंद घंटों का इंतजार चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव- चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पल जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे धुकधुकी
बढ़ती जा रही है। चांद को छूने के लिए अब दो घंटे से भी कम का वक्त बचा है। इसरो का कमांड सेंटर भी पूरी तरह से तैयार है। विक्रम की लैंडिंग से पहले इसरो हर एक पैरामीटर पर नजर रख रहा है। 23 Aug
2023, 04:09:43 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- विक्रम और रोवर के नाम की कहानी CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE- भारत का मिशन चंद्रयान सफलता से आगे बढ़ रहा है। 14 जुलाई को सफल प्रक्षेपण के बाद
यान 40 दिन की लंबी यात्रा के बाद आज यानी 23 अगस्त को चांद पर लैंडिंग के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का मकसद- चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग है। चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग
हुआ विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ चांद पर लैंड करेगा। लेकिन, क्या आप विक्रम और रोवर के नाम की कहानी जानते हैं, नहीं तो पढ़ें पूरी खबर 23 Aug 2023, 03:07:09 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING
LIVE: इसरो बोला- अब तक सबकुछ प्लान के मुताबिक CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने की सारी प्रक्रिया तय योजना के हिसाब से चल रही है। इसरो ने इस बात की जानकारी दी है।
इसके मुताबिक ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (एएलएस) को शुरू करने के लिए सबकुछ सेट है। अब इसरो लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के तय स्थान पर उतरने का इंतजार कर रहा है। पढ़ें, पूरी खबर 23 Aug 2023, 03:05:27
PM IST CHANDRAYAAN-3 REAL HEROES: चंद्रयान-3 के रियल हीरो CHANDRAYAAN-3 REAL HEROES: हर कोई मून मिशन की सफलता के लिए दुआएं कर रहा है, लेकिन क्या हम उन लोगों को जानते हैं, जिन्होंने यह सब
मुमकिन कर दिखाया। भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे के 6 लोग हैं, जिन्होंने बिना रुके और बिना थके लगातार मेहनत की। पढ़ें, इनके बारे में... 23 Aug 2023, 03:01:11 PM IST CHANDRAYAAN 3
LANDING LIVE: इसरो के सेंटर में अंदर का हाल कैसा है? CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: चंद्रयान-3 लैंडर आज शाम 18:04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। इस मिशन को कंट्रोल करने के लिए इसरो की टीम
मिशन कंट्रोल सेंटर (MCC) में है, जो श्रीहरिकोटा में स्थित इमारत एक एलियन स्पेसशिप की तरह दिखती है। जब सैटेलाइट अंतरिक्ष में यात्रा करने लगता है. दूर पहुंच जाता है तब इसरो का बेंगलुरु स्थित
सेंटर काम करता है। इसरो की टीम विक्रम लैंडर पर लगातार नजर रखे हुए है। 23 Aug 2023, 02:18:53 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: लैंडिग पर इसरो का प्लान CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: इसरो की तरफ
से जानकारी मिली है कि स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाम को 5.44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। एएलएस
कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करेगा। लैंडिग की लाइव कवरेज शाम 5:20 बजे शुरू होगा। 23 Aug 2023, 02:02:45 PM IST CHANDRAYAAN-3 LIVE TRACKING: नासा
ने लगा रखी हैं चंद्रयान-3 पर नजर chandrayaan-3 live tracking: इसरो चीफ एस सोमनाथ और उनकी पूरी टीम को पूरा यकीन है कि लैंडिंग सफल होगी और देश इतिहास रचेगा। इसरो की टीम यान की लगातार निगरानी
कर रही है। इसमें उसका साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय एजेंसियां भी कर रही हैं। जानते हैं कि दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां इसरो को चंद्रयान-3 की लैंडिंग में कैसे मदद कर रही हैं?
पूरी खबर पढ़ें। 23 Aug 2023, 01:32:58 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES: सीएम आवास में बच्चों के संग चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखेंगे गहलोत Chandrayaan 3 Landing live updates: राजस्थान
के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है जहां हम इसे (लाइव स्ट्रीमिंग) देखेंगे। मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई
देना चाहता हूं। यह एक ऐतिहासिक मिशन है।'' 23 Aug 2023, 01:14:42 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बाबा रामदेव ने किया हवन Chandrayaan 3 landing live:
चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूरा देश टकटकी लगाए है। देशभर के मंदिरों, मस्जिदों में पूजा और दुआएं चल रही हैं। इस क्रम में हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव ने भी चंद्रयान-3 की सफल
लैंडिंग के लिए हवन किया। 23 Aug 2023, 01:00:57 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: चंद्र मिशन से मिलेगा मंगल ग्रह का रास्ता Chandrayaan 3 landing live: अशोक विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप
में कार्यरत प्रख्यात खगोल भौतिकीविद् सोमक रायचौधरी का कहना है कि लैंडिंग और हवा का विश्लेषण करके, हम चंद्रमा के अधिक रहस्यों को उजागर कर सकते हैं। वह कहते हैं कि इन प्रयासों के पीछे एक
प्रेरक शक्ति भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए चंद्र उपनिवेश स्थापित करने की प्रत्याशा है। मंगल और उससे आगे की हमारी यात्रा में चंद्रमा एक महत्वपूर्ण मार्ग बिंदु के रूप में काम कर सकता है।
23 Aug 2023, 12:44:27 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: विक्रम साराभाई के बेटे का खास मैसेज CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने बुधवार
को कहा कि चंद्रयान-3 का चंद्रमा की सतह पर उतरना मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि अब तक चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर कोई नहीं उतर सका है। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ा दिन है। यह न केवल
भारत बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से भेजने में सक्षम होने के लिए एक शानदार बात है, जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं और वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो
दूसरों से अलग है। विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से सबक लेते हुए चंद्रयान-2 के लैंडर को छोड़कर बाकी दिक्कत थीं, जिसे इसरो ने ठीक कर लिया है। हम पूरी तरह तैयार हैं और उम्मीद करते हैं
कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।'' 23 Aug 2023, 12:30:15 PM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE: इसरो का दूसरा प्लान क्या है Chandrayaan 3 landing live: अगर आज अगर चंद्रयान-3 लैंड नहीं हुआ तो
इसरो ने इसके लिए भी तैयारी करके रखी है। इसरो चीफ सोमनाथ के मुताबिक, चंद्रयान-3 24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग का दूसरा प्रयास करेगा। शाम 5.45 बजे आंतरिक जांच के बाद और
चंद्रमा पर सूर्य उदय होने पर सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। शाम 5.45 बजे से शुरू होकर, यह 17 मिनट का थ्रिलर होगा जिसमें लैंडर अपने इंजन चालू करेगा और लैंडिंग की तैयारी करेगा। 23 Aug
2023, 12:28:38 PM IST CHANDRYAAN 3 LANDING LIVE: विक्रम की लैंडिंग को लेकर कंफर्म है इसरो Chandryaan 3 landing live: इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने पहले कहा था कि ऐसा सवाल ही नहीं उठता कि
चंद्रयान-3 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग से चूक जाए क्योंकि इसे चंद्रयान 2 के साथ जो गलत हुआ उसे ध्यान में रखते हुए एक असफल-सुरक्षित तरीके से विकसित किया गया है। भले ही सभी सेंसर विफल हो जाएं,
इंजन रुको, विक्रम लैंडिंग करेगा। 23 Aug 2023, 12:01:53 PM IST चंद्रयान लैंडिंग लाइव अपडेट: चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरना बहुत बड़ी बात होगी: कार्तिकेय साराभाई CHANDRAYAAN 3 LANDING
UPDATES: चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा, ''यह एक बड़ा दिन है। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता
से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं और वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है। विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से
सीखते हैं। यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है।'' 23 Aug 2023, 11:49:42 AM IST CHANDRYAAN 3 LANDING LIVE: पहले
चंद्रयान मिशन ने भी किया था कमाल चंद्रयान लैंडिंग लाइव अपडेट: चंद्रयान-1 भारत का पहला चंद्र अभियान था। इसका प्रक्षेपण 22 अक्टूबर, 2008 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से हुआ था। यान में भारत,
अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्वीडन और बुल्गारिया निर्मित 11 वैज्ञानिक उपकरण थे जिसने चंद्रमा के रासायनिक, खनिज विज्ञान और फोटो-भूगर्भीय मानचित्रण के लिए उसकी सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर
चारों ओर परिक्रमा की थी। अभियान के सभी अहम पहलुओं के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद मई 2009 में कक्षा का दायरा बढ़ाकर 200 किलोमीटर कर दिया गया। उपग्रह ने चंद्रमा के आस पास 3,400 से अधिक
कक्षाएं बनाईं। 23 Aug 2023, 11:31:24 AM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES:केंद्र का आदेश, चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करें विश्वविद्यालय CHANDRAYAAN 3 LANDING
LIVE UPDATES: केंद्र सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है। उच्च शिक्षा
सचिव के संजय मूर्ति ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में कहा है, “भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे युवाओं के
मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत का जश्न मनाएंगे।” उन्होंने कहा, “यह
वैज्ञानिक अन्वेषण और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा।” 23 Aug 2023, 11:29:26 AM IST CHANDRYAAN 3 LANDING LIVE : 15 साल के अंदर इसरो का तीसरा चंद्र अभियान चंद्रयान लैंडिंग
लाइव अपडेट: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने 15 साल में तीन चंद्र अभियान भेजे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मानो चंद्रमा इसरो को अपने यहां बार-बार आमंत्रित करता है। और ऐसा क्यों न हो?
वैज्ञानिकों को 2009 में चंद्रयान-1 से मिले डेटा का पहली बार इस्तेमाल कर चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों में अंधकार वाले और सबसे अधिक ठंडे हिस्सों में बर्फ के अंश का पता चला था। 23 Aug 2023,
11:16:36 AM IST CHANDRYAAN 3 LANDING LIVE : पूर्व इसरो चीफ ने बताई मिशन की अहमियत चंद्रयान लैंडिंग लाइव अपडेट: इसरो के पूर्व चीफ जी माधवन नायर ने कहा, सभी इस मिशन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
इस प्रोग्राम की सफलता अंतरिक्ष विज्ञान में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इस मिशन में 20 मिनट बेहद खतरनाक होने वाले हैं। 23 Aug 2023, 11:11:00 AM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES:
ग्रहों की खोज के लिए मील का पत्थर साबित होगा चंद्रयान: इसरो के पूर्व चीफ Chandrayaan 3 Landing live Updates: इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा, ''हर कोई इस महान आयोजन का
बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इस मिशन का चंद्रमा की कक्षा से चंद्र सतह
पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं।'' 23 Aug 2023, 10:25:30 AM IST CHANDRYAAN 3 LANDING LIVE : आसान नहीं है सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रयान लैंडिंग
लाइव अपडेट: रूस जैसा देश जो कि 1976 में भी चांद पर पहुंच चुका है अगर अब चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में विफल हो जाता है तो इससे पता लगया जा सकता है कि यह कितना मुश्किल है। हालांकि इसरो
ने मिशन को सफल करने के लिए पूरी तैयारी की है और वैज्ञानिक उत्साह और विश्वास से भरपूर हैं। चंद्रयान की सफलता के लिए पूरे देश में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। वैष्णो देवी की गुफा योग मंदिर
टपकेश्वर महादेव देहरादून की तरफ से हरिद्वार में हवन पूजा कराई गई। इके अलावा अजमेर शरीफ दरगाह पर भी चंद्रयान की सफलता के लिए दुआ मांगी गई। 23 Aug 2023, 10:14:49 AM IST CHANDRYAAN 3 LANDING
LIVE: चंद्रयान की सफलता के बाद होगा विशाल यज्ञ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने की कामना करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक
विशाल यज्ञ किया जाएगा। उसने कहा कि संत नगर के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज और विहिप द्वारा बुधवार सुबह यह यज्ञ किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी तीसरा
चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। 23 Aug 2023, 10:12:41 AM IST CHANDRAYAAN 3 LIVE UPDATE: जब NASA चीफ ने ISRO से मांगी थी माफी, चंद्रयान-1 के
MOU पर किए थे दस्तखत Chandrayaan 3 Live Update: बात साल 2006 की है। जी माधवन नायर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष थे। उस वक्त अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा के चीफ माइकल
ग्रिफिन थे। 30 सालों बाद भारत दौरे पर आने वाले वह पहले नासा चीफ थे। 9 से 11 मई 2006 को वह दो दिनों के भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने इसरो के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष
केंद्र, श्रीहरिकोटा स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लॉन्चिंग सेंटर और थुंबा स्पेस म्यूजियम का दौरा किया था। इसरो की इन दोनों केंद्रों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा था। पूरी खबर
पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 23 Aug 2023, 09:35:54 AM IST चंद्रयान लैंडिंग लाइव अपडेट: चंद्रयान-3 मिशन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण; RSS नेता चंद्रयान लैंडिंग लाइव अपडेट: आरएसएस नेता
सुनील अम्बेकर ने कहा है कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम रोशन किया है। मैं हमारे सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं,
शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि यह अवश्य सफल होगा। 23 Aug 2023, 09:30:01 AM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES: स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES:
चंद्रयान - 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण शाम को उत्तर प्रदेश के स्कूलों और मदरसों में भी किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। वहीं शिक्षक संघ ने इस बात पर नाराजगी भी जताई
है। 23 Aug 2023, 09:15:03 AM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES: इंजन बंद तब भी लैंडिंग करेगा विक्रम CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES: इस समय चंद्रयान 25x134 किमी की कक्षा में चक्कर
लगा रहा है। चंद्रयान- 2 मिशन एन वक्त पर फेल हो गया था। चांद से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर लैंडर से संपर्क टूट गया था। इसके बाद चंद्रयान- 3 मिशन की तैयारी शुरू हो गई। इसरो के चेयरमैन ने कहा
कि सबसे जरूरी है चांद पर लैंड करने के लिए सही जगह मिलना। अगर कोई भी दिक्कत आती है तो नई जगह की पहचान करके लैंडर सतह पर उतरेगा। 23 Aug 2023, 09:14:24 AM IST CHANDRAYAAN: कौन सी प्रक्रिया
मानी जाती है सबसे कठिन मान लीजिए किसी भी दिक्कत की वजह से आज सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाती तो इसरो दूसरा प्रयास 27 अगस्त को करेगा। बता दें कि आज 4 बजकर 45 मिनट से ही लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू
हो जाएगी। चंद्रमा पर सूर्योदय के साथ ही लैंडर विक्रम उतरने लगेगा। 17 मिनट का समय बेहद खतरनाक रहने वाला है। इस समय भारत समेत पूरी दुनिया की सांसें थमी होंगी। दरअसल चंद्रमा के चारों ओर चक्कर
लगा रहे लैंडर को पहले हॉरिजॉन्टल से वर्टिकल पोजीशन में आना होगा। यह प्रक्रिया काफी कठिन मानी जाती है। 23 Aug 2023, 08:29:48 AM IST लैंडिंग की जंग में अकेला नहीं है भारत, कैसे NASA और ESA
ने भी थामा ISRO का हाथ चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मौजूदा प्रमुख एस सोमनाथ और पूर्व प्रमुख के सिवन भी लैंडिंग के अंतिम चरण को
बेहद जोखिम भरा बता चुके हैं। खबर है कि चंद्रयान 3 को सुरक्षित रूप से चांद पर उतारने में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन NASA और ESA यानी यूरोपियन स्पेस एजेंसी भी ISRO की मदद कर
रहे हैं। खास बात है कि यह समर्थन 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद से ही भारतीय स्पेस एजेंसी को मिलता रहा है। (विस्तार से पढ़ें) 23 Aug 2023, 08:29:14 AM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES:
अमेरिका में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना Chandrayaan 3 Landing live updates: भारत के साथ-साथ अमेरिका में भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की जा रही है। न्यू जर्सी के
मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना की जा रही है। 23 Aug 2023, 08:01:00 AM IST CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES: चंद्रयान-3 के लिए महाकालेश्वर मंदिर में
विशेष 'भस्म आरती' CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES: मध्य प्रदेश में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई। इसरो
के अनुसार चंद्रयान-3 आज लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। PreviousNext