Happy new year 2020 gift ideas: 2020 आने की खुशी में आप अपनों को दें सकते हैं सरप्राइज, गिफ्ट में दें ये चीजें

Happy new year 2020 gift ideas: 2020 आने की खुशी में आप अपनों को दें सकते हैं सरप्राइज, गिफ्ट में दें ये चीजें

Play all audios:

Loading...

HAPPY NEW YEAR 2020 GIFT IDEAS: नए साल को लेकर कई ऐसी बातें हैं जिसके बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं है और ना हीं उन्हें पता है कि 1 जनवरी को न्यू ईयर क्यों सेलिब्रेट करते हैं। जैसा कि


हमें पता है कि नया साल आने वाला है। कुछ ही दिन में हम 2020 में बहुत जाएंगें। नए साल के स्वागत में लोग पहले से ही खुशियां मनाने लगते हैं। इसके अलावा नए साल के आने की खुशी में लोग अपने दोस्त,


परिवार के सदस्य, पार्टनर, सहकर्मी और भी करीबी लोगों को गिफ्ट्स देते हैं। लेकिन लोग इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर गिफ्ट में दें क्या? कई लोगों को गिफ्ट देने का आइडिया नहीं


होता है और इसलिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि गिफ्ट में आप क्या दे सकते हैं- चॉकलेट्स: दोस्त हो या परिवार का कोई सदस्य या फिर सहकर्मी, चॉकलेट एक ऐसी गिफ्ट है


जिसे आप किसी को भी दे सकते हैं। यह ना सिर्फ स्वाद में मीठा होता है बल्कि आपके रिश्ते में भी मिठास ला सकता है। इसलिए इस न्यू ईयर आप अपनों को जरूर चॉकलेट दें। पर्सनलाइज्ड कुशन: अपने पार्टनर को


आप पर्सनलाइज्ड कुशन गिफ्ट कर सकते हैं। इस कुशन पर आप कपल फोटो या फिर कुछ प्यार भरे कोट्स या मैसेज लिखवा सकते हैं। हैंडमेड कार्ड: हैंडमेड कार्ड एक बेहरीन गिफ्ट होता है क्योंकि इसमें आपकी


मेहनत दिखती हैं जिससे आपका प्यार भी सामने वाले को दिखाई देता है। हैंडमेड कार्ड आप अपने पार्टनर, दोस्त या फिर अपने बहुत करीबी लोगों को दे सकते हैं। LED बोतल: यह भी एक बेहतरीन और काफी


ट्रेंडिंग गिफ्ट्स में से एक है। बोतल के अंदर आप लाइट लगा सकते हैं, साथ ही उसमें अपने हाथ से कुछ क्राफ्ट भी बना सकते हैं। इसके अलावा बोतल में आप जिसको दें रहे हैं उसके लिए मैसेज भी डाल सकते


हैं। प्लांट: प्लांट देना भी एक अच्छा गिफ्ट होता है। जिसको भी आप गिफ्ट दे रहे हैं उसके पसंद के फूल वाले प्लांट दें। पौधा देना आपको नेचर के करीब भी रखता है। बैम्बू ट्री या फिर कोई अन्य प्रकार


के पौधे दे सकते हैं। आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल: मेष (ARIES ) | वृषभ (TAURUS) | मिथुन (GEMINI) | कर्क (CANCER) | सिंह (LEO) | कन्या (VIRGO) | तुला


(LIBRA) | वृश्चिक (SCORPIO) | धनु (SAGITTARIUS) | मकर (CAPRICORN) | कुंभ (AQUARIUS) | मीन (PISCES)