Play all audios:
स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी है। अगर सेहत अच्छी नहीं तो फिर सारे सुख-सुविधाएं बेकार हैं। कभी कभी घर से बीमारी जाने का नाम ही नहीं लेती। अगर ऐसा है तो वास्तु में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताए गए
हैं,... लाइव हिन्दुस्तान टीम मेरठWed, 26 Sep 2018 05:24 PM Share Follow Us on __ स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी है। अगर सेहत अच्छी नहीं तो फिर सारे सुख-सुविधाएं बेकार हैं। कभी कभी घर से बीमारी
जाने का नाम ही नहीं लेती। अगर ऐसा है तो वास्तु में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम बीमारियों को खुद से और अपनों से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।
घर के मुख्य दरवाजे के सामने कोई गड्ढा है तो इससे परिजनों को मानसिक रोग या तनाव घेरे रहता है। उस गड्ढे को मिट्टी से भर दें। ध्यान रखें कि घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी न रहे। अच्छी नींद
बेहद जरूरी है। सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की तरफ हो और पैर उत्तर की तरफ। अगर घर के सामने पेड़ या खंभा है तो घर के मेन गेट पर रोजाना स्वास्तिक बनाएं। बेडरूम पूरी तरह से बंद नहीं होना
चाहिए। बेडरूम में भगवान की तस्वीर न लगाएं। घर का मध्य भाग खाली रखें। इस भाग में सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। बीम के नीचे कभी नहीं सोना चाहिए। हर पूर्णिमा को भगवान शिव से
परिवार को निरोगी रखने की प्रार्थना रखें। गरीबों को दान अवश्य दें। घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी का चित्र जरूर लगाएं। _इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया
सत्य_ _एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने_ _से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।_