अररिया में पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े भक्त

अररिया में पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े भक्त

Play all audios:

Loading...

शारदीय नवरात्र के मौके पर शनिवार को महाशक्ति की देवी मां दुर्गा की सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। इससे पूर्व विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन


के लिए... Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 5 Oct 2019 11:28 PM Share Follow Us on __ शारदीय नवरात्र के मौके पर शनिवार को महाशक्ति की देवी मां दुर्गा की सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना


की गई। इससे पूर्व विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ‘...या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण


संस्थिता..नमस्तस्यै-नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रोच्चार से शहर गुंजायमान होता रहा। पौ फटते हीं विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वार्ड न.16 स्थित


मां दुर्गेश्वरी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा पारम्परिक रूप से सर्व प्रथम मातृका पूजन किया गया। इधर शहर के सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी में विल्वाभिमंत्रण अधिवास आमंत्रण का पूजन कार्यक्रम हुआ।


वहीं पलासी में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शनिवार को पलासी व फूलसरा सहित अन्य दुर्गा मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर माता के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की


पूजा अर्चना की गयी। नरपतगंज में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर: नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान परिसर में दशहरा के दिन होने वाले रावण दहन कार्यक्र की तैयारी जोरों पर


है। आयोजकों द्वारा मैदान की साफ—सफाई की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनिल कुमार आदि ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस


दौरान आयोजकों को कई दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने नरपतगंज दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। सुरक्षा के दृष्टि से मैदान में


बैरिकेटिंग आदि लगाने का निर्देश दिया। बताते चलें कि नरपतगंज में रावण कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है। करीब 50 फीट का रावण का पुतले का निर्माण किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि


करीब 25 से 30 हजार लोग रावण कार्यक्रम देखने पहुंचते हैं।